सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने सबसे पॉपुलर स्कूटर एक्सेस 125 स्पेशल एडिशन SE मार्किट में लांच कर दिया है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखतें हुए कंपनी ने इस नये एडिशन में कुछ नया फीचर्स को शामिल किया है साथ ही इसमें कुछ नए कलर्स भी शामिल किये हैं।
कीमत और फीचर्स
2 of 3
सुजुकी एक्सेस 125 स्पेशल एडिशन SE
- फोटो : Amar Ujala
नया सुजुकी एक्सेस 125 SE चार कलर्स में उपलब्ध होगा। दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 61,788 रुपये रखी है। कंपनी ने इसमें स्पेशल एडिशन का एक लोगो की लगाया है जो इसे मौजूदा नार्मल मॉडल से अलग दिखाता है। इसके अलावा इसमें बेज कलर की सीट लगाईं है। इतना ही नहीं इसमें अब गोल आकर वाले क्रोम रियर व्यू मिरर भी शामिल कर दिया हैं। तो वही अब कंपनी ने इसमें मोबाइल चार्ज करने की सुविधा भी दे दी है।
इंजन
3 of 3
सुजुकी एक्सेस 125 स्पेशल एडिशन SE
- फोटो : Amar Ujala
सुजुकी एक्सेस 125 SE में लगा है 124cc का 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन, जो 8.7PSs और 10.2Nm का टॉर्क देता है। इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। यह इंजन SEP तकनीक से लैस है जिसकी मदद से मिलती है बेहतर राडिंग और परफॉरमेंस। राइडर की सहूलियत के लिए सुजुकी ने नए एक्सेस 125 में ईज़ी स्टार्ट सिस्टम,सेंट्रल लॉकिंग और सुरक्षा शटर जैसे फीचर्स को शामिल किया है। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक की भी सुविधा दी गईं है ।