फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Creta से आगे निकली Kia Seltos, जानें बड़ी वजह

Fri, 06 Sep 2019 01:44 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 06 Sep 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Kia Seltos beats Hyundai Creta New best-selling SUV in the segment
Kia Seltos beats Hyundai Creta - फोटो : Amar Ujala

अगस्त महीने में जहां ज्यादातर कार कंपनियों की बिक्री में फिर से गिरावट देखने को मिली तो वहीं किआ मोटर्स ने अपनी नई एसयूवी Seltos की 6,236 यूनिट्स बेची हैं। Seltos को भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन खास बात यह है कि इसने Hyundai क्रेटा को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है। Creta की अगस्त महीने में  6,001 यूनिट्स की बिक्री हैं।  इसके अलावा MG ने अगस्त महीने में Hector की 2018 यूनिट्स बेचीं। 

Kia Seltos की कीमत

Kia Seltos beats Hyundai Creta New best-selling SUV in the segment
Kia Seltos - फोटो : Social

बात कीमत की करें तो Seltos की एक्स-शो रूम कीमत 9.69 लाख से 15.99 लाख रुपये के बीच है। जबकि Creta की कीमत 10 लाख रुपये से लेकर 15.67 लाख रुपये के बीचे है। यहां पर दोनों कारों की कीमत में थोडा फर्क तो जरूर है।  बात MG Hector की करें तो इसकी कीमत 12.18 लाख रुपये से लेकर 16.88 लाख रुपये तक जाती है।

  बुकिंग 32000 के पार

Kia Seltos beats Hyundai Creta New best-selling SUV in the segment
Kia Seltos - फोटो : Social

Kia Seltos की बुकिंग 32,000 के पर हो चुकी है। नई Seltos में तीन इंजन ऑप्शन में के साथ 16 वेरिएंट मिलते हैं। Seltos में 1.4 लीटर GDI टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। ये तीनों इंजन BS6 (भारत स्टेज 4) के अनुरूप हैं। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। जिस तरह से इस Seltos को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है उस लिहाज से माना जा रहा हैकि इसकी बिक्री के नंबर अब और बढ़ेंगे। कंपनीक को उम्मीद है इस फेस्टिव सीजन में इसकी बिक्री अच्छी साबित होगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed