{"_id":"6051cb2e8ebc3ecbb54f7023","slug":"kia-ev6-all-electric-suv-world-premiere-on-march-30-kia-ev-6-launch-date-in-india-kia-ev6-specifications-kia-ev6-features-kia-ev-6-range","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia EV6 का 30 मार्च को होगा वर्ल्ड प्रीमियर: फुल चार्जिंग पर चलती है 480 किमी, यहां जानें ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी की सारी डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia EV6 का 30 मार्च को होगा वर्ल्ड प्रीमियर: फुल चार्जिंग पर चलती है 480 किमी, यहां जानें ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी की सारी डिटेल्स
Wed, 17 Mar 2021 02:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी Kia Corporation (किआ कॉर्पोरेशन) अपने पहले डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक वाहन Kia EV6 Electric Car का 30 मार्च को वर्ल्ड प्रीमियर करने वाली है। इससे पहले कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन की तस्वीरें दिखाई। हालांकि कार निर्माता ने अभी दिखाया है कि यह कार कैसी दिखती है। लेकिन अभी भी इसकी बहुत सी तकनीकी डिटेल्स या ड्राइविंग रेंज का खुलासा नहीं किया है। इस इलेक्ट्रिक वाहन के ग्लोबल डेब्यू से पहले यहां जानते हैं इसकी अहम बातें।
Kia EV6 Electrci Car
- फोटो : Kia
Kia EV6 कंपनी की पहली डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कार होने के साथ ही कंपनी के नए EV प्लेटफॉर्म (E-GMP या इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर बनाई गई है। इसके अलावा Kia EV6 कंपनी की नई डिजाइन फिलॉसफी का पहला उदाहरण है जो कंपनी की आनेवाली कारों में दिखाई देगी। EV6 को ब्रांड के नए डिजाइन फिलॉसफी 'ओपोजिट्स यूनाइटेड' के तहत डिजाइन किया गया है, जो प्रकृति और मानवता में पाए जाने वाले विरोधाभासों से प्रेरणा लेता है।
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
हाल ही में लॉन्च किए गए Ioniq 5 के ज्यादा स्ट्रीमलाइन लुक से उलट Kia EV6 में एक क्रॉसओवर जैसी डिजाइन दी गई है। किआ EV6 के फ्रंट में कार निर्माता का नया लोगो दिखाई देता है। इसमें टॉप पर दी गई एक पतली ग्रिल के साथ एक बड़ा हेडलाइट क्लस्टर दिया गया है। इसमें सिक्वेंशियल एनीमेशन के साथ डीआरएल भी दिए गए हैं। कार के ओवरऑल फ्रंट लुक में नया डिजाइन एलिमेंट दिखाई देता है, जिसे किआ डिजिटल टाइगर फेस कहती है। यह कार निर्माता की सिग्नेचर टाइगर-नोज ग्रिल के लुक को उभारती है। हालांकि Kia EV6 का फ्रंट लुक कंपनी की रेगुलर कारों से काफी अलग दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
कार के साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसके दरवाजों के नीचे की ओर कैरेक्टर लाइन देखने को मिलती है, जो पीछे की ओर जाती हैं और टेल लाइट्स तक जाती हैं। यह Jaguar I-PACE (जैगुआर आई-पेस) के लुक की तरह रियर ग्लास और स्पॉइलर को अलग करती है। EV6 के निचले हिस्से के चारों ओर डार्क रिम और व्हील आर्च कार को एक स्पोर्टी लुक देते हैं।
विज्ञापन
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
EV6 के इंटीरियर की बात करें तो किआ आपको इस सेगमेंट की किसी कार से ज्यादा स्पेस देने का वादा करती है। जहां ह्यूंदै में एक फ्लैट डैशबोर्ड डिजाइन मिलता है, वहीं EV6 में ड्राइवर की सीट के चारों ओर कॉकपिट को समेटा गया है। इसमें एक बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन को एक घुमावदार ब्लैक डैशबोर्ड में इंटीग्रेट किया गया है। इसमें एक टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दी गई है। सामने की सीटों के बीच एक फ्लोटिंग दो-मंजिला सेंटर कंसोल मिलता है, जिसमें स्टार्ट बटन, रोटेटिंग गियर लीवर मिलता है। इसके साथ ही एक काफी स्पेस वाला स्टोरेज कंपार्टमेंट जैसा भी कुछ मौजूद है।