फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज फिर मचेगा धमाल: रोड सेफ्टी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में इस टीम से टकराएगी इंडिया लीजेंड्स

Wed, 17 Mar 2021 11:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 17 Mar 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
Road Safety World Series India legends wil take on West Indies legends in first semifinal
सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर @virendersehwag

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रायपुर में आज रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दुनिया के दो लीजेंड्स क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स और ब्रायन लारा की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच टक्कर होगी।

Road Safety World Series India legends wil take on West Indies legends in first semifinal
ब्रायन लारा - फोटो : ट्विटर @RSWorldSeries

इंग्लैंड को हराकर सेफा में वेस्टइंडीज लीजेंड्स

अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज लीजेंड्स ने मंगलवार रात इंग्लैंड लीजेंड्स टीम को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया, जिस वजह से उसे सेमीफाइनल में एंट्री मिल पाई। विंडीज को बेहतर रन रेट के आधार पर अंतिम चार में जगह मिली। इंग्लैंड लीजेंड्स द्वारा खड़े किए गए 186 रन के विशाल स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज लीजेंड्स ने अंतिम गेंद में पांच विकेट के अंतर से मैच अपने नाम किया। तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलने वाले ड्वेन स्मिथ (58) मैन ऑफ द मैच रहे।

Road Safety World Series India legends wil take on West Indies legends in first semifinal
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज - फोटो : ट्विटर @RSWorldSeries

बद्रीनाथ और प्रज्ञान ओझा का खेलना मुश्किल

भारतीय खिलाड़ियों ने बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल से पहले मंगलवार को दोपहर में जमकर नेट पर पसीना बहाया। खुद कप्तान सचिन ने प्रैक्टिस सेशन की अगुवाई की। करीब दो घंटे तक पूरी तल्लीनता के साथ टीम की तैयारियो को गंभीरता से परखते रहे। बल्लेबाज एस बद्रीनाथ और स्पिनर प्रज्ञान ओझा शनिवार को खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए थे, जिससे दोनों खिलाड़ियों को सेमीफाइनल में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Road Safety World Series India legends wil take on West Indies legends in first semifinal
रोड सेफ्टी वर्ल सीरीज, सचिन और लारा - फोटो : सोशल मीडिया

टूर्नामेंट में दोनों टीम का रिकॉर्ड

इंडिया लीजेंड्स ने छह मैच में पांच जीत हासिल की है, उसे एकमात्र मुकाबले में इंग्लैंड लीजेंड्स से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर वेस्टइंडीज लीजेंड्स ने इतने ही मुकाबलों में तीन जीत और तीन हार दर्ज की है। इतना तय है कि दोनों टीम के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed