{"_id":"60c8992f8ebc3e3416788155","slug":"kia-carnival-telangana-cm-k-chandrasekhar-rao-gift-32-kia-carnival-mpv-cars-to-additional-collector-telangana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिफ्ट की 32 कारें: इस मुख्यमंत्री ने मुफ्त बांटीं 32 MPV, कुल कीमत 10 करोड़, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
गिफ्ट की 32 कारें: इस मुख्यमंत्री ने मुफ्त बांटीं 32 MPV, कुल कीमत 10 करोड़, जानें पूरा मामला
Tue, 15 Jun 2021 05:42 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 15 Jun 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Kia Carnival MPV
- फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना सरकार ने किआ मोटर्स की लग्जरी एमपीवी कार Kia Carnival (किआ कार्निवल) राज्य के 32 एडिशनल कलेक्टरों को तोहफे में दी है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कलेक्टरों को गिफ्ट में यह कार अपनी ड्यूटी का पालन करने और विकास कार्यों को पूरा करने में मदद करने के उद्देश्य से दी है। इस कार में कलेक्टर जिले का दौरा करेंगे और क्षेत्र की विकास योजनाओं का जायजा लेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री ने लगभग 9.6 करोड़ रुपये में 32 किआ कार्निवल कारें खरीदी। हालांकि मुख्यमंत्री के इस फैसले पर विपक्ष कड़ा विरोध जता रहा है।
Kia Carnival MPV Sunroof
- फोटो : अमर उजाला
सीएम राव ने गाड़ियों का निरीक्षण किया और फिर परिवहन मंत्री पुवडा अजय कुमार ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ मुख्य सचिव सोमेश कुमार और उप परिवहन आयुक्त पापा राव भी मौजूद थे। तेलंगाना सरकार को इन गाड़ियों के लिए करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े हैं। जिसके कारण राज्य सरकार को विपक्षी पार्टियों के भारी विरोध को झेलना पड़ रहा है। भाजपा नेताओं ने इस निर्णय पर कड़ा विरोध जताया और कहा कि तेलंगाना सरकार पर 40,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। देश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है और महामारी के बीच मुख्यमंत्री का यह कदम जनता के पैसे की बर्बादी है।
2019 Kia Carnival Interior
- फोटो : सांकेतिक
फीचर्स और कीमत
Kia Carnival भारत में कंपनी की प्रीमियम एमपीवी कार है। इसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इस कार में 8-इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा दूसरी पंक्ति में 10.1-इंच का ट्चस्क्रीन डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें कंपनी की खास UVO कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल और हिल एसिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इस कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 24.95 लाख रुपये से लेकर 33.95 लाख रुपये के बीच है।

2021 Kia Carnival MPV
- फोटो : Kia
इंजन और पावर
Kia Carnival भारत में 7, 8 और 9 तीन अलग-अलग सीटिंग लेआउट्स के साथ बेची जाती हैं। इस एमपीवी कार में 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 200 PS का पावर और 440 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। इस कार के टॉप-स्पेक वेरिएंट में दूसरी पंक्ति के लिए खास वीआईपी सीट्स मिलती हैं। ये सीटें लेग सपोर्ट, नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री, रियर-सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम और कैप्टन सीट अरेंजमेंट के साथ आती हैं।

Kia Carnival Auto Expo 2020
- फोटो : PTI (File)
पसंद नहीं आने पर वापस कर सकते हैं कार
किआ इंडिया कार्निवल के लिए एक सैटिस्फैक्शन गारंटी स्कीम (संतुष्टि गारंटी योजना) लेकर आई है। इस योजना के तहत इस कार से असंतुष्ट ग्राहक इसे कंपनी को वापस कर सकते है और इसके बदले उन्हें 95 फीसदी तक रकम वापस मिल जाएगी। किआ की योजना के मुताबिक Kia Carnival के ग्राहक यदि अपनी कार से असंतुष्ट हैं तो वो कार को खरीदने के 30 दिनों के भीतर इसे वापस कर सकते है। वाहन निर्माता के मुताबिक ग्राहक कार की एक्स-शोरूम लागत के साथ-साथ वाहन के पंजीकरण/फाइनेंस इत्यादि के लिए खर्च हुए किसी भी ओवरहेड लागत का 95 फीसदी वसूल कर सकेंगे। इसमें कुछ शर्तें भी लागू हैं।