{"_id":"5ef348fd6bde4d46b94abf0f","slug":"kia-carnival-2021-release-date-all-new-kia-carnival-2021-kia-carnival-release-date-kia-motors-cars-models","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2021 Kia Carnival MPV की लॉन्चिंग से पहले दिखी झलक, जानें इसके फीचर्स और डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2021 Kia Carnival MPV की लॉन्चिंग से पहले दिखी झलक, जानें इसके फीचर्स और डिटेल्स
Wed, 24 Jun 2020 06:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:07 PM IST
सार
- Kia Motors ने अपनी नई Kia Carnival MPV से पर्दा उठा दिया है
- दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल ब्रांड के फ्लैगशिप मिनी वैन की यह चौथी पीढ़ी है
- नई कार्निवल पहले से ज्यादा डायनैमिक और स्टाइलिश लगती है
- कई बाजारों में इस कार को Kia Sedona के नाम से बेचा जाता है
विज्ञापन
2021 Kia Carnival MPV
- फोटो : Kia
विस्तार
Kia Motors (किआ मोटर्स) की नई Kia Carnival MPV (किआ कार्निवल एमपीवी) के फर्स्ट लुक की तस्वीरें सामने आ गई हैं। दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल ब्रांड के फ्लैगशिप मिनी वैन की यह चौथी पीढ़ी है। कोरियाई स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च की गई 2021 नई किआ कार्निवल को 'ग्रांड यूटिलिटी व्हीकल' कहा जाता है। दुनिया भर के कई बाजारों में इस कार को Kia Sedona (किआ सेडोना) के नाम से बेचा जाता है। किआ के घरेलू बाजार में नई Kia Carnival इसा साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च की जानी है। जिसके बाद इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
इंजन
नई Kia Carnival MPV में 2.5-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 277 bhp का पावर और 421 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इस कार में 1.6-लीटर हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ बाजारों में इसे मौजूदा 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ भी उतारा जा सकता है।

डिजाइन
नई कार्निवल एमपीवी का डिजाइन किआ की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध एसयूवी से प्रेरित है। कार के फ्रंट में क्रोम और डायमंड पैटर्न के साथ किआ की सिग्नेचर 'टाइगर नोज' ग्रिल, एलईडी डीआरएल, ऐंगुलर हेडलैम्प, क्रोम फिनिश के साथ लोअर एयर इन्टेक, फॉक्स स्किड प्लेट दिए गए हैं। कार के बोल्ड व्हील आर्च और बॉडी की शार्प लाइन इसके लुक को और आकर्षक बना देते हैं।

लुक और स्टाइल
नई कार्निवल के रियर में स्लिम एलईडी टेललैम्प मौजूद हैं। दोनों टेललैम्प को एक लंबी एलईडी लाइट बार से जोड़ा गया है। इसके ठीक ऊपर क्रोम एक्ससेंट मौजूद है, जो रियर विंडो से लेकर रियर साइड विंडो तक जाता है। नई किआ कार्निवल में पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा लंबा व्हीलबेस दिया गया है। इससे कार के कैबिन में ज्यादा स्पेस मिलता है। इससे कार थोड़ी लंबी लगती है और इसे एक एथलेटिक लुक मिलता है। इसकी वजह से नई कार्निवल पहले से ज्यादा डायनैमिक और स्टाइलिश लगती है।

फीचर्स
ऑटो निर्माता ने नई कार्निवल के इंटीरियर की तस्वीर और जानकारी का खुलासा नहीं किया है। कुछ दिनों पहले कार्निवल के इंटीरियर की लीक तस्वीरें सामने आई थी। इन तस्वीरों से पता चलता है कि नई कार्निवल में 3-स्पोक मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और ड्यूल डिस्प्ले यूनिट दिए गए हैं। नई कार में अधिकतर फीचर्स मौजूदा मॉडल जैसे ही मिलने की संभावना है। इन फीचर्स में कई सीटिंग ऑप्शन, ड्यूल सनरूफ मिल सकते हैं। भारत में इस कार को 2022 तक लॉन्च किए जाने की संभावना है।