फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: ई वाहनों को खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Mon, 22 Nov 2021 06:41 PM IST
संकल्प सिंह ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Keep these things in Mind before buying Electric Vehicle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बढ़ते कार्बन उत्सर्जन के चलते पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव बढ़ रहा है। इसका बुरा असर विश्व के कई देशों पर पड़ा है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में दुनिया के कई बड़े तटीय शहर और द्वीप देश समुद्र के भीतर जलमग्न हो जाएंगे। इससे करोड़ों लोगों को मजबूरन अंदर की तरफ पलायन करना पडे़गा। ऐसे में अगर आज हम संभलते नहीं है, तो भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हमें ये सोचने की जरूरत है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए कैसे भविष्य को तैयार कर रहे हैं? बीते कुछ सालों से दुनिया भर में बड़े पैमाने पर पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। उसी के समानांतर आने वाले संभावित खतरे को देखते हुए कई लोग ई वाहनों को खरीद रहे हैं। अगर आप भी ई वाहन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम कुछ बातों को बताने वाले हैं, जिनका ध्यान गाड़ी को खरीदते समय जरूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं -

Keep these things in Mind before buying Electric Vehicle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बैटरी लाइफ

अगर आप नए ई वाहन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले उस इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी लाइफ के बारे में सभी जानकारी जुटाएं। डीलर से इस बारे में पता करें कि कार या बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर कितने समय तक चलेगी और उस बैटरी की लाइफ स्पैन कितने सालों तक रहेगी?

Keep these things in Mind before buying Electric Vehicle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कंपनी के बारे में अच्छे से रिसर्च करें

उस कंपनी के बारे में अच्छे से रिसर्च करें, जहां से आप गाड़ी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं। इसमें आप पता लगा सकते हैं कि कंपनी द्वारा बेचे गए ई व्हीकल कितने टिकाऊ हैं और उनकी परफॉर्मेंस कैसी है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep these things in Mind before buying Electric Vehicle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अन्य ई वाहनों से करें कंपेयर

आज कल कई ई व्हीकल काफी महंगे आ रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदने से पहले उसकी कीमत के बारे में अच्छे से रिसर्च कर लें। इसके अलावा उस गाड़ी को अन्य ई गाड़ियों के साथ कंपेयर करें। कंपेयरिंग के बाद जो सबसे बढ़िया विकल्प आपके सामने निकलकर आ रहे हैं, उन्हीं गाड़ियों को खरीदें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed