बरसात का मौसम शुरू हो गया है। देश के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। ऐसे में अगर आप बरसात के मौसम में कार ड्राइव करते हैं तो आपको अपनी गाड़ी के अंदर कुछ चीजों को जरूर रखना चाहिए। दरअसल बारिश के दौरान गाड़ी का बंद हो जाना या बैटरी में खराबी आना बहुत सामान्य सी बात है, लेकिन सोचिए अगर आपकी गाड़ी किसी दूर-दराज इलाके में खराब हो जाती है तो आप क्या करेंगे? इसलिए आज हम आपको उन चार जरूरी सामनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बरसात के मौसम में गाड़ी खराब होने पर आपके बड़े काम आ सकते हैं। हालांकि, कई लोग अक्सर इनकी अनदेखी कर देते हैं, जिसके कारण बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। तो डालते हैं एक नजर,
बारिश में इन चार जरूरी सामानों को कभी मत भूलना, वरना बाद में बस पछताना पड़ेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रस्सी
बरसात के मौसम में गाड़ियों में कई तरह की खराबी आ सकती हैं। ऐसे में अपने कार के अंदर बड़ी रस्सी जरूर रखें। ऐसा इसलिए कि अगर आपकी गाड़ी कहीं खराब हो जाती है, या कहीं फंस जाती है तो पुलिंग के समय रस्सी की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। खासकर तब जब आप दूर-दराज के इलाकों में रह रहे हों।
यूएसबी और पावरबैंक
लंबी यात्रा के दौरान जरूरी है कि आपके पास यूएसबी या पावरबैंक हो, जिससे आपके मोबाइल में चार्जिंग की परेशानी न आए। दरअसल कई बार ऐसा देखने में आता है कि जब गाड़ी खराब होने पर लोग मदद के लिए अपने मोबाइल को निकालते हैं, तो वो डिस्चार्ज रहता है। ऐसे में बरसात के मौसम में यह लापरवाही आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकती है।
टॉर्च
सुनने में यह आपको थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन कार में टॉर्च रखना बहुत जरूरी है। दरअसल हम सब मोबाइल के फ्लैश लाइट के भरोसे रहते हैं। लेकिन सोचिए कि अगर दूर-दराज की जगहों पर रात में आपकी गाड़ी खराब हो जाती है, तो आप कितने देर तक फ्लैश लाइट के भरोसे रहेंगे। इसके अलावा टॉर्च की विजिबिलिटी भी काफी ज्यादा रहती है।
मेडिकल किट
अपनी गाड़ी में मेडिकल किट जरूर रखें। इसके अलावा यह भी चेक करें कि किट में रखी कोई दवाई एक्सपायर तो नहीं हो गई है। इसके अलावा अगर आपको अस्थमा, ब्लडप्रेशर या डायबिटीज की बीमारी है, तो इससे संबंधित दवाई भी अपने कार में जरूर रखें।