भारत में एसयूवी के दीवाने कम नहीं हैं आलम यह है कि कंपनियां अपनी एसयूवी पर खूब मेहनत कर रही हैं, लेकिन क्या कभी आपने ऐसी एसयूवी के बारे में सुना जो कीमत में अच्छे-अच्छे अरबपतियों के पसीने छुड़ा दे। तो आइए जानते हैं एक खास एसयूवी
(कार्लमन किंग) के बारे में जिसका कीमत से लेकर फीचर तक में कोई तोड़ नहीं है।
इस एसयूवी का लुक किसी फाइटर प्लेन से कम नहीं है। इसका वजन करीब 6,000 किलोग्राम है। जिसमें मात्र 4 लोगों के बैठने की जगह है।
इस एसयूवी को बनाने में यूरोप की 1800 लोगों की टीम ने काम किया है। जिसे बनाने में करीब 30,000 घंटे लगे हैं।
इसके इंजन की बात करें तो इसे फोर्ड एफ-550 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, इस एसयूवी की लंबाई 6 मीटर है यानी यह 'हमर' से भी ज्यादा लंबी है।
इस एसयूवी की टॉप स्पीड 140 किमी प्रति घंटे की है। जो करीब 40 डिग्री से लेकर 200 डिग्री फैरेनहाइट तक के तापमान का सामना आसानी से कर सकती है।