फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeep SUV: जीप भारत में लॉन्च करेगी सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी, लाएगी इलेक्ट्रिक वर्जन भी, जानें लॉन्चिंग डिटेल्स

Thu, 29 Jul 2021 03:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 29 Jul 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
jeep sub compact suv jeep subcompact electric suv jeep small suv models jeep small suv 2021
Jeep Renegade - फोटो : Jeep (For Reference Only)
Jeep Sub Compact SUV to be launched as Electric Vehicle : इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग दुनियाभर के बाजारों में बढ़ रही है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बाजार भारत में भी बड़ा हो रहा है। ऐसे में Jeep (जीप) अपनी भारतीय लाइन-अप को मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है। जीप भारतीय बाजार के लिए एक कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह जीप के लाइन-अप में सबसे किफायती वाहन होगा। इसके साथ ही कंपनी इसका एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करेगी। 


हाल ही में जीप इंडिया ने Compass (कंपास) फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है और Wrangler (रैंगलर) को भारत में असेंबल किया। जीप Grand Cherokee (ग्रैंड चेरोकी) के लिए सीकेडी या कंप्लीटली नॉक्ड डाउन यूनिट भी पेश करेगी। Jeep ने यह भी एलान किया है कि साल 2025 तक उनके सभी वाहनों का एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी होगा। 
 
jeep sub compact suv jeep subcompact electric suv jeep small suv models jeep small suv 2021
Jeep Renegade - फोटो : Jeep (For Reference Only)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी काफी हद तक Renegade (रेनेगेड) से मिलती जुलती है, जो इस समय जीप की सबसे छोटी एसयूवी है। जीप भारत में रेनेगेड की टेस्टिंग कर रही थी। चूंकि रेनेगेड की लंबाई 4-मीटर से ज्यादा है इसलिए वे भारत में एसयूवी लॉन्च नहीं कर पाए। क्योंकि 4-मीटर से ज्यादा लंबी कार होने पर वाहन निर्माता सरकार से मिलने वाले टैक्स के फायदों का लाभ नहीं ले पाएंगे। इस वजह से वाहन निर्माता भारत के लिए एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लेकर आ रहे हैं, जो 4-मीटर से छोटी होगी। 
jeep sub compact suv jeep subcompact electric suv jeep small suv models jeep small suv 2021
Jeep Renegade - फोटो : Jeep (For Reference Only)
नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Stellantis (स्टेलेंटिस) के CMP (कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर तैयार की जाएगी। इस प्लेटफॉर्म का Peugeot, Vauxhall, Citroen द्वारा पहले से ही इस्तेमाल किया जा रहा है। जीप को नई कार के लिए नया प्लेटफॉर्म बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे निर्माता को कुछ पैसे बचाने में मदद मिलेगी। जीप की कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
jeep sub compact suv jeep subcompact electric suv jeep small suv models jeep small suv 2021
Jeep Renegade Interior - फोटो : Jeep (For Reference Only)
वाहन निर्माता नई कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.2-लीटर इंजन का इस्तेमाल कर सकता है। यह एक टर्बोचार्ज्ड यूनिट होगी। यह इंजन 100 bhp से ज्यादा पावर और 150 Nm से अधिक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसे इंजन में मैनुअल के साथ-साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।
विज्ञापन
jeep sub compact suv jeep subcompact electric suv jeep small suv models jeep small suv 2021
Jeep Renegade - फोटो : Jeep
जीप कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ 4×4 ड्राइवट्रेन भी पेश करेगी जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार मिलेगा। हालांकि, सीएमपी प्लेटफॉर्म 4×4 ड्राइवट्रेन को सपोर्ट नहीं करता है। तो, जीप रियर एक्सल के लिए एक इलेक्ट्रिकल सिस्टम का इस्तेमाल करेगी, जबकि फ्रंट एक्सल को इंटरनल कंबशन इंजन द्वारा पावर दिया जाएगा। यह 4Xe सिस्टम जैसा होगा जो जीप रैंगलर के साथ दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed