फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जगुआर लैंड रोवर 2000 गैर-फैक्ट्री नौकरियों में करेगी कटौती, क्या भारत में भी जाएगी नौकरी

Thu, 25 Feb 2021 11:35 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Feb 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
jaguar land rover job cut jaguar land rover jobs india jaguar land rover india news jaguar land rover (jlr) limited
Jaguar F-Type facelift - फोटो : For Representation Only
Jaguar Land Rover (JLR), जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने पुष्टि की है कि वह अगले साल 2,000 गैर-फैक्ट्री नौकरियों को खत्म कर देगी। कंपनी ने कहा है कि वह अपने पुनर्गठन अभियान के हिस्से के रूप में ऐसा करेगी। ब्रिटेन की ऑटोमोबाइल कंपनी में इन नौकरी कटौती का नुकसान कथित तौर पर वैश्विक वेतनभोगी कर्मचारियों को होगा। हालांकि जेएलआर ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है कि वह किन कर्माचरियों की भूमिकाओं को खत्म करने वाली है। कंपनी ने कहा है कि उसके इस फैसले से मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में प्रति घंटा भुगतान किए जाने वाले कर्मचारियों पर असर नहीं पड़ेगा। 
jaguar land rover job cut jaguar land rover jobs india jaguar land rover india news jaguar land rover (jlr) limited
Jaguar Land Rover - फोटो : For Representation Only
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टाटा के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने एक बयान जारी कर कहा, "जगुआर लैंड रोवर संगठन की पूरी समीक्षा पहले से ही चल रही है। हम अगले वित्त वर्ष में अपने वैश्विक वेतनभोगी कर्मचारियों से लगभग 2,000 लोगों की कमी की आशा करते हैं।"

यह कदम आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष कर रही कंपनी के लागत और पुनर्गठन ड्राइव से संबंधित हैं, जिसका नाम प्रोजेक्ट चार्ज+ है। इसके तहत जगुआर लैंड रोवर का लक्ष्य GBP 2.5 बिलियन (लगभग 25,408 करोड़ रुपये) की बचत करना है। 
jaguar land rover job cut jaguar land rover jobs india jaguar land rover india news jaguar land rover (jlr) limited
Jaguar XJ-L - फोटो : Jaguar (For Reference Only)
यह खबर ऐसे समय में आई है जब कुछ समय पहले जेएलआर के नए बॉस थिएरी बोलोर द्वारा तैयार की गई नई रीमैजिन योजना का एलान किया गया। इस योजना के तहत, जगुआर अब सिर्फ-इलेक्ट्रिक लग्जरी ब्रांड में बदल जाएगा, जबकि लैंड रोवर अगले पांच वर्षों में छह नए इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करेगा। कंपनी 2039 तक जीरो कार्बन उत्सर्जक बनने का लक्ष्य लेकर चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jaguar land rover job cut jaguar land rover jobs india jaguar land rover india news jaguar land rover (jlr) limited
Jaguar Land Rover Jaguar XE - फोटो : For Representation Only
उस योजना के हिस्से के रूप में, बोलोर ने यूके के सभी प्लांट को चालू रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई। हालांकि कार उत्पादन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कैसल ब्रोमविच प्लांट को बंद करने की संभावना है। जगुआर लैंड रोवर ने हाल के वर्षों में कई बार कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है। कंपनी ने 2018 में 1,000 नौकरियां और 2019 में 4,500 नौकरियों पर कैंची चलाई। 
विज्ञापन
jaguar land rover job cut jaguar land rover jobs india jaguar land rover india news jaguar land rover (jlr) limited
Jaguar I Pace Electric SUV - फोटो : JLR
क्या भारत में भी नौकरी जाएगी
कंपनी के नौकरी में कटौती करने के फैसला का असर इसके भारत परिचालन पर भी लागू होगा या नहीं, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, जगुआर इंडिया 9 मार्च 2021 को अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी I-Pace (आई-पेस) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा ब्रिटिश ऑटो निर्माता इस साल Jaguar XF (जगुआर एक्सएफ) फेसलिफ्ट मॉडल को भी भारत में लॉन्च कर सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed