{"_id":"603675466b0def5c7759efeb","slug":"ashwin-becomes-fourth-highest-wicket-taker-for-india-with-599-international-wickets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvENG: जहीर खान से आगे निकले अश्विन, अब 600 विकेट से एक कदम दूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: जहीर खान से आगे निकले अश्विन, अब 600 विकेट से एक कदम दूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 25 Feb 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रवि अश्विन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 599 विकेट पूरे किए। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज (597) को पीछे छोड़ दिया।
2 of 5
रवि अश्विन
- फोटो : ट्विटर @ICC
इसी के साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। अश्विन इंग्लैंड की पारी के दौरान 28वें ओवर में ओली पोप का विकेट चटकाकर यह कमाल किया। वह अपने 600वें अंतरराष्ट्रीय विकेट से एक कदम दूर हैं।
3 of 5
anil kumble
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट हासिल करने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले (953) पहले स्थान पर हैं। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः हरभजन सिंह (707) और कपिल देव (687) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षर पटेल
- फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन अंग्रेजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की बलखाती गेंदों के दम पर भारत ने दूधिया रोशनी में खेल जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन बुधवार को इंग्लैंड को पहली पारी में 112 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
5 of 5
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : social media
अश्विन ने 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इंग्लैंड के 112 रन के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए भारत ने खबर लिखे जाने तक 24.3 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।