ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का हाल ही में मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स से लेकर राजनेता शामिल हुए। सोशल मीडिया पर हर तरफ इस रिसेप्शन की तस्वीरें छाई हुई हैं, जिसमें ईशा बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। आपको बता दें, ईशा अंबानी और आकाश अंबानी जुड़वा है।
कारों के मामले में अंबानी परिवार की लाडली ने छोड़ा सबको पीछे, देखें तस्वीरें
Mercedes s class guard
अंबानी की लाडली के पास वैसे तो एक से बढ़कर एक कार है। लेकिन सबसे महंगी कार की बात करें, तो ईशा के पास मर्सिडीज की एस क्लास गार्ड कार है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 8.9 करोड़ रुपए है। खास बात यह है कि भारत में सबसे पहले इस कार को अंबानी परिवार ने खरीदा था।
यह मर्सिडीज की सबसे लग्जरी स्पोर्ट कार है जो कि बुलेट प्रुफ भी है। कार में 12वी का पेट्रोल इंजन लगा है जो 530 बीएचपी का पावर और 830 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार के इंजन को 7जी-ट्रॉनिक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।
Aston martin
एस्टन मार्टिन नाम को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इस कंपनी की कार एक शानदार लग्जरी होती हैं। ईशा की कार एस्टन मार्टिन की बात करें तो इसमें 5.9 लीटर को पेट्रोल इंजन दिया गया है जो की 470 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 3.80 करोड़ है।
Bentley Bentayga
ईशा की इस कार बेंटले बेंटाग्या की कीमत आॅन रोड़ करीब 4 करोड़ रुपए है। कार में 6.0 लीटर का V12 इंजन लगा है। कार का स्पीड के मामले में कोई तोड़ नहीं है। बेंटली बेंटाग्या 4 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 301 किलोमीटर प्रति घंटे है।
Porsche
ईशा की पाॅर्श एक स्पोर्ट्स कार है। जिसकी शुरूआती कीमत 1.07 करोड़ रुपए है। यह कार पेट्रोल और डीजल देानों वेरियंट में उपलब्ध है।