21 मई को लांच हुई ह्यूंदै वेन्यू ने लांचिंग के साथ ही 20 हजार से ज्यादा बुकिंग करके पूरे ऑटोमोबाइल सेक्टर में सनसनी मचा दी है। तमाम कार कंपनियां सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को लेकर नए तरीके से रणनीति बनाने में जुट गई हैं। ह्यूंदै ने वेन्यू की कीमत 6.50 लाख रुपये से लेकर 11.10 लाख रुपये तक रखी है और इसे 3 इंजन ऑप्शन के साथ लांच किया है। वहीं इसका सीधा मुकाबला इस सेगमेंट में टॉप मारुति विटारा ब्रेजा से है। जानते हैं दोनों कारों में क्या है खास...
Hyundai Venue और Vitara Brezza में से कौन सी SUV खरीदना रहेगा बेहतर, पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाइमेंशन
डाइमेंशन की बात करें, तो ब्रेजा वेन्यू के मुकाबले लंबी है। दोनों कारों के डाइमेंशन के मुकाबले ब्रेजा की ऊंचाई 1640 एमएम है, जबकि वेन्यू की ऊंचाई 1605 एमएम है। दोनों कारों में 35 एमएम का अंतर है। वहीं विटारा ब्रेजा की चौड़ाई 1790 एमएम है, वहीं वेन्यू की चौड़ाई 1770 एमएम है। वहीं ब्रेजा में 198 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जबकि वेन्यू में 190 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस है।
एंबियंट लाइटिंग
मारुति सुजुकी ब्रेजा में मूड लाइटिंग के 5 ऑप्शंस देती है, जिससे केबिन का मूड तुरंत बदला जा सकता है। वहीं ब्रेजा में फुटवेल एरिया में लाइटिंग दी गई है, जो कि वेन्यू में नहीं मिलती। अलग-अलग लाइटिंग होने का फायदा यह रहता है कि इससे केबिन शानदार दिखाई पड़ता है।
माइलेज
फ्यूल एफिशिअंसी की बात करें, तो ब्रेजा का 1.3 लीटर का डीजल इंजन 24.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। साथ ही ऑटोमैटिक और मैनुअल मॉडल में भी ये माइलेज इतना ही रहता है। जबकि वेन्यू का 1.4 लीटर इंजन 23.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं वेन्यू का 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन 17.52 किमी प्रति लीटर और 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 18.27 किमी प्रति लीटर और 7 स्पीड डीसीटी 18.15 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
लंबी दूरी
जहां विटारा ब्रेजा का माइलेज 24.3 किमी प्रति लीटर है, जिस वजह से लंबी दूरी में बेहतर रिटर्न मिलता है। साथ ही, ब्रेजा की फ्यूल टैंक 48 लीटर का है, वहीं वेन्यू में 45 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। कुल मिला ककर यह कहा जा सकता है कि वेन्यू के मुकाबले ब्रेजा ज्यादा लंबी दूरी तय कर सकती है।