प्रीमियम क्रूजर बाइक बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Indian Motorcycle (इंडियन मोटरसाइकिल) ने अपनी लाइन-अप में कई मोटरसाइकिल्स की खरीद पर 6.7 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। कंपनी जिन बाइक्स पर यह डिस्काउंट दे रही है वे सभी 2019 मॉडल हैं और इनका रजिस्ट्रेशन हरियाणा में हुआ है। निर्माता के इन सभी बाइक का नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के लागू होने से पहले पंजीकरण करा लिया था।
2 of 6
Indian Motorcycle Springfield Dark Horse
- फोटो : Indian Motorcycle
रिपोर्ट के मुताबिक इस समय यह सभी बाइक दिल्ली में हैं। ग्राहक इन बाइक्स को खरीदने के लिए जिस डीलरशिप को चुनेंगे, वह मोटरसाइकिल की शिपिंग और मालिकाना हक हस्तांतरण प्रक्रिया को पूरा कराएगी। कंपनी के कुछ डीलर 1 लाख रुपये में बाइक्स की बुकिंग कर रहे हैं। कंपनी अपनी चार बाइक FTR 1200, Scout, Chief Dark Horse और Scout Bobber की खरीद पर छूट दे रही है।
3 of 6
Indian Motorcycle Scout Bobber
- फोटो : Indian Motorcycle
डिस्काउंट ऑफर
Indian Motorcycle अपनी Scout बाइक पर 3.57 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस बाइक की वास्तविक ऑन-रोड प्राइस 18.37 लाख रुपये है। जो अब डिस्काउंट के बाद 14.8 लाख रुपये की ऑन-रोड प्राइस में मिल रहा है।
4 of 6
Indian Motorcycle FTR 1200
- फोटो : Indian Motorcycle
वहीं Indian Motorcycle अपनी FTR 1200 S मोटरसाइकल पर भी इसी तरह के नगद फायदे दे रही है। इस बाइक की ओरिजिनल ऑन-रोड प्राइस 20.15 रुपये है। डिस्काउंट के साथ इसे 16.30 लाख रुपये में बेच जा रहा है। यानी कंपन FTR 1200 S बाइक पर 3.85 रुपये की छूट दे रही है।
5 of 6
Indian Motorcycle Scout Bobber
- फोटो : Indian Motorcycle
Indian Motorcycle की Scout Bobber और Chief Dark Horse मोटरसाइकिल पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। Scout Bobber बाइक पर 4.3 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी ऑन-रोड प्राइस 11.43 लाख रुपये हो गई है। जबकि इसकी ओरिजिनल ऑन-रोड प्राइस 15.73 लाख रुपये है।