फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय सड़कों की शान रही Ambassador फिर लौटेगी भारत, नया लुक देख कर हो जाएंगे हैरान

Wed, 24 Apr 2019 08:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 Apr 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Indian iconic car Ambassador will launch in Electric Car in india, look alike ds3 crossback
ambassador Car - फोटो : सांकेतिक

कभी भारतीय सड़कों की बेताज बादशाह रही एंबेसडर कार एक बार फिर से वापसी की तैयारी कर रही है। लेकिन इस बार एंबेसडर आपको पुराने रंगरूप में नहीं दिखेगी, बल्कि इसका नया अंदाज आपको लुभा लेगा। एंबेस्डर को इस बार बिल्कुल अनोखे अंदाज में दिखेगी और अंदाज ऐसा कि अच्छी से अच्छी कारें भी इसके सामने फीकी लगेंगी।

 

PSA के पास है Ambassador की नेमप्लेट

Indian iconic car Ambassador will launch in Electric Car in india, look alike ds3 crossback
Ambassador electric psa

फ्रेंच के PSA Peugeot Citroen समूह ने 2017 में Ambassador की नेमप्लेट को वापस हासिल कर लिया था और अब कंपनी की योजना इसे फिर से रिलान्च करने की है। खबरें है कि एंबेसडर को नए अवतार में लान्च किया जाएगा और इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लाया जाएगा। वहीं खबरें है कि एंबेसडर को केवल खासतौर पर भारत में ही लान्च किया जाएगा।

 

पीएसए ने एंबेसडर ब्रांड 80 करोड़ रुपये में खरीदा

Indian iconic car Ambassador will launch in Electric Car in india, look alike ds3 crossback
ambassador electric brand psa

आपको याद होगा कि हिन्दुस्तान मोटर्स के साथ पीएसए ने जनवरी 2017 में जाइंट वेंचर किया था। पीएसए ने एंबेसडर ब्रांड 80 करोड़ रुपये में खरीदा था। उसी दौरान हिन्दुस्तान मोटर्स ने बयान जारी कर कहा था कि एंबेसडर एक आइकॉनिक ब्रांड है और हमारे लिए बहुमूल्य है। हम एक उचित मौके की तलाश में थे और पीएसए समूह के रूप में हमें सङी खरीदार मिल गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबेसडर ब्रांड को 2022 तक लान्च होगा

Indian iconic car Ambassador will launch in Electric Car in india, look alike ds3 crossback
ambassador D3 Crossback

खबरों के मुताबिक एंबेसडर ब्रांड के तहत कई इलेक्ट्रिक कारों की पूरी रेंज उतारी जाएगी, साथ ही एक प्रीमियम हैचबैक, कॉम्पैक्ट एसयूवी या क्रासओवर भी लान्च किया जा सकता है। वहीं इसका इंजन Citroen से लिया जाएगा। Citroen को 2021 में लान्च किया जाएगा। वहीं एंबेसडर ब्रांड को 2022 तक लान्च किया जाएगा। यह कंपनी Peugeot की कारों की तरह होगी।

 

विज्ञापन

सिंगल चार्ज पर 330 किमी की दूरी करेगी तय

Indian iconic car Ambassador will launch in Electric Car in india, look alike ds3 crossback
Ambassador DS3 Crossback

Citroen के प्रीमियम ब्रांड डीएस ने यूरोप के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रेंज का एलान किया है, जिसे E-Tense बैज के तहत लान्च किया जाएगा। DS3 क्रॉसबैक E-Tense को एंबेसडर का पुर्नअवतार माना जा रहा है। यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 330 किमी की दूरी तय करेगी।   

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed