फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Strom R3 Cheapest Electric Car: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू, फुल चार्ज में चलती है 200 किमी, सालाना होगी इतने लाख रुपये की बचत

Wed, 24 Feb 2021 05:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 24 Feb 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Strom R3 Electric Car Booking Open in India India cheapest electric car booking start know about price and details strom r3 electric car bookings open strom r3 seating capacity strom r3 price electric vehicles in india
Strom R3 Electric Car - फोटो : Strom
पेट्रोल और डीजल जैसे पारंपरिक ईंधन की आसमान छूती कीमतों ने उपभोक्ताओं को वैकल्पिक ईंधन से चलनेवाले वाहनों के इस्तेमाल के लिए मजबूर कर दिया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में खरीदारों के बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए ऑटो निर्माता अपने नई मॉडल्स को लगातार पेश कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Strom Motors (स्ट्रोम मोटर्स) ने अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार Strom R3 के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। स्ट्रोम आर 3 को 10,000 रुपये की टोकन राशि जमाकर प्री-बुक किया जा सकता है। Strom Motors मुंबई आधारित एक स्टार्ट-अप कंपनी है, जिसने साल 2018 में अपनी इलेक्ट्रकि कार Strom R3 को पेश किया था। रिपोर्ट के मुताबिक यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी। 

डिजाइन

Strom R3 Electric Car Booking Open in India India cheapest electric car booking start know about price and details strom r3 electric car bookings open strom r3 seating capacity strom r3 price electric vehicles in india
Strom R3 Electric Car - फोटो : Strom
Strom R3 तीन पहियों और दो दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक कार है। इस कार में आगे दो पहिए और पीछे की तरफ एक पहिया दिया गया। इसमें रिवर्स ट्राइक कॉन्फिगरेशन का इस्तेमाल किया गया है। यह इलेक्ट्रिक कार मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू जैसे शहरी इलाकों के लिए खासतौर पर डिजाइन और विकसित की गई है। कार में नुकीली डिजाइन दी गई है, जिसमें मस्कुलर फ्रंट बंपर, एलईडी लाइट्स, रियर स्पॉइलर, सनरूफ, एक सफेद रूफ के साथ ड्यूल-टोन रंग मिलता है। 

बैटरी

Strom R3 Electric Car Booking Open in India India cheapest electric car booking start know about price and details strom r3 electric car bookings open strom r3 seating capacity strom r3 price electric vehicles in india
Strom R3 Electric Car Charging - फोटो : Strom
Strom R3 इलेक्ट्रिक कार में इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है जो 20 bhp का पावर और 90Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दी गई है और 3 ड्राइविंग मोड - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस ईवी की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार की बैटरी को फुल चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइविंग रेंज

Strom R3 Electric Car Booking Open in India India cheapest electric car booking start know about price and details strom r3 electric car bookings open strom r3 seating capacity strom r3 price electric vehicles in india
Strom R3 Electric Car - फोटो : Strom
साथ ही कंपनी का दावा है कि यह एंट्री-लेवल कार एक बार फुल चार्ज होने पर 200 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इस कार को एक किलोमीटर चलाने में 40 पैसे का खर्च आएगा। साथ ही कार को तीन वेरिएंट्स में उतारा जाएगा। वेरिएंट्स के आधार पर इसमें 120 किमी, 160 किमी और 200 किमी की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। इस ईवी को 4 कलर स्कीम के साथ पेश किया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक ब्लू, नियॉन ब्लू, रेड और ब्लैक रंग शामिल हैं। 
विज्ञापन

फीचर्स

Strom R3 Electric Car Booking Open in India India cheapest electric car booking start know about price and details strom r3 electric car bookings open strom r3 seating capacity strom r3 price electric vehicles in india
Strom R3 Electric Car - फोटो : Strom
इस कॉम्पैक्ट ईवी में 12-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 4.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्लाइमेट कंट्रोल, रिमोट कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स से लैस है। साथ ही इस कार में IOT- इनेबल्ड कंटिन्यूअस मॉनिटरिंग सिस्टम और 4 जी कनेक्टिविटी, वॉयस कंट्रोल, जेस्चर कंट्रोल, 20 जीबी ऑनबोर्ड म्यूजिक स्टोरेज और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ 7 इंच की वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed