फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai ला रही है बेहद सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 2 हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश

Wed, 17 Jul 2019 01:03 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 17 Jul 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Hyundai to launch low budget electric car in india all you need to know
हुंडई की सस्ती इलेक्ट्रिक कार - फोटो : Social

Hyundai ने हाल ही में अपनी Kona इलेक्ट्रिक को भारत में लॉन्च किया है। और इसकी कीमत 25.30 लाख रुपये रखी है। कीमत के हिसाब से कोना काफी महंगी है जो आम ग्राहकों की पहुंच से काफी दूर भी है। ऐसे में भारतीय कार बाजार में इसकी बिक्री बढ़ने की उम्मीद कम है। भारत में आने वाला समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों का होगा ऐसे में यहां संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। ऐसे में Hyundai अब कम बजट की इलेक्ट्रिक गाड़ियां लांच करने की तैयारी में हैं, आइये जानते हैं।  

कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार

Hyundai to launch low budget electric car in india all you need to know
Hyundai कोना - फोटो : अमर उजाला

भारत में इलेक्ट्रिक कार को लेकर Hyundai काफी सीरियस नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत में 10 लाख रुपये की कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार बनाने की योजना बना रही है और इसके लिए कंपनी 2 हजार करोड़ से का निवेश भी करेगी साथ ही इसे अपने चेन्नई कारखाने में भी विनिर्माण किया जाएगा। इतना ही नहीं कंपनी के मुताबिक पूरी तरह से नए और अलग मॉडल बनाने के लिए भी अध्ययन कर रही है।

कैसा होगा नया मॉडल

Hyundai to launch low budget electric car in india all you need to know
2018 hyundai kona exterior front

उम्मीद जताई जा रही है कि Hyundai एक नई इलेक्ट्रिक मिनी SUV को मार्किट में उतार सकती है। जिसकी कीमत भी 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। इसके अलावा कंपनी एक प्रीमियम हैचबैक कार पर भी विचार कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Hyundai इलेक्ट्रिक बैटरी के लिए कुछ चीनी कंपनियों के अलावा एलजी, सैमसंग SDI और SK इनोवेशन जैसीकंपनियों से बात कर सकती है। ताकि कंपनी एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार बना सके। कंपनी का टारगेट सामान्य ग्राहकों तक मॉडल को पहुंचाना होगा ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed