फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Grand i10 Nios के इंजन से लेकर कीमत तक के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी यहां

Mon, 19 Aug 2019 12:07 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 19 Aug 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Hyundai to launch all new Grand i10 on 20 August 2019 in India all you need to know
hyundai new grand i10 nios - फोटो : Team-bhp

कार निर्माता कंपनी Hyundai कल (20 अगस्त) भारत में अपनी नई Grand i10 Nios को लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल में कंपनी काफी बदलाव किये हैं और इसे पहले से बेहतर बनाने की कोशिश की है। कार की बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया मिलने वाला है नई Grand i10 Nios में...

 ज्यादा पावर और ज्यादा माइलेज

Hyundai to launch all new Grand i10 on 20 August 2019 in India all you need to know
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Team-bhp

नई Hyundai Grand i10 Nios में 1.2 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। इसके 1.2 लीटर VTVT पेट्रोल इंजन को 81bhp पावर और 114Nm टॉर्क मिलेगा। जबकि इसके 1.2-लीटर CRDi डीजल इंजन को 74bhp और 190Nm टॉर्क मिलेगा। दोनों ही इंजन पांच-स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस होंगे। माना जा रहा है कि दोनों इंजन BS-6 में होंगे। नई Grand i10  की माइलेज मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी।  कार का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट, टाटा टियागो, मारुति वैगन-आर और फोर्ड फिगो से होगा।

हाई टेक फीचर्स की लम्बी लिस्ट

Hyundai to launch all new Grand i10 on 20 August 2019 in India all you need to know
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Team-bhp

नई Grand i10 Nios इसका कैबिन एकदम नया और फ्रेश नजर आ रहा है। खास बात यह है कि इसमें नया ARKAMYS म्यूजिक सिस्टम। इसके अलावा यह 5.3-इंच ड्राइवर जानकारी डिस्प्ले (MID) के साथ लोड होगी। इसके अलावा इसमें रियर AC वेंट की भी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत और वेरिएंट

Hyundai to launch all new Grand i10 on 20 August 2019 in India all you need to know
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyudnai

नई Grand i10 Nios  में Era, Magna, Sports, Sports Dual Tone और Asta वेरिएंट मिलेंगे कार की अनुमानित कीमत 5.20 लाख से से 8 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed