{"_id":"5ee310868ebc3e42f75bc41a","slug":"hyundai-new-airbag-center-side-airbag-far-side-center-airbag-airbag-in-car-car-safety-features-hyundai-motors-hyundai-hyundai-motor-group-develops-center-side-airbag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस खास एयरबैग से सिर पर लगने वाली चोटों से 80 फीसदी तक होगा बचाव, ऐसे बचाती है कार सवार को","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इस खास एयरबैग से सिर पर लगने वाली चोटों से 80 फीसदी तक होगा बचाव, ऐसे बचाती है कार सवार को
Fri, 12 Jun 2020 10:50 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Center Side Airbag
- फोटो : Social Media
कारों में मिलने वाले सुरक्षा फीचर्स जैसे एयरबैग, ABS और EBD के बारे में आपने सुना होगा। सरकार ने अब ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए गाड़ियों में यह फीचर्स देना अनिवार्य कर दिया है। अब सभी कारों में एयरबैग, ABS और EBD जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैण्डर्ड मिलते हैं। यानी ये सुरक्षा फीचर्स कार के बेस मॉडल में भी मिलेंगे। ऑटोमोबाइल कंपनियां अब वाहनों में मिलने वाले सुरक्षा फीचर्स पर ज्यादा ध्यान देने लगी हैं। वाहन में सवार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) ने एक नया सेंटर साइड एयरबैग बनाया है। आइए जानते हैं यह एयरबैग कैसे काम करता है और इससे कार सवार की सुरक्षा कैसे होगी।
Hyundai Center Side Airbag
- फोटो : Social Media
साइड एयरबैग ऐसे करता है काम
Hyundai का नया सेंटर साइड एयरबैग ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के बीच में होगा। किसी हादसे की स्थिति में यह कार चालक और सामने बैठे यात्री को एक-दूसरे से टकराने और सिर में चोट लगने से बचाएगा। इतना ही नहीं अगर कार में फ्रंट पैसेंजर नहीं बैठा है, तो यह दुर्घटना के दौरान ड्राइवर को गाड़ी के दाहिने तरफ से पड़ने वाले असर से सुरक्षित रखेगा।

सेंटर साइड एयरबैग ड्राइवर की सीट में लगा रहता है। ह्यूंदै के मुताबिक नया सेंटर साइड एयरबैग दुर्घटना के वक्त ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के टकराने पर सिर में लगने वाली चोटों को 80 फीसदी तक कम करने में मददगार साबित होगा। यूरोपियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के एक-दूसरे से टकराने या गाड़ी के इंटीरियर पैनल से चोट लगने पर सेकंडरी डैमेज का रेट इस समय 45 फीसदी है। ऐसे में सेंटर साइड एयरबैग काफी हद तक सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Airbag in car
- फोटो : social media
हल्का और कॉम्पैक्ट
Hyundai Motors ने अपनी इस नई सेंटर साइड एयरबैग में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी का पेटेंट हासिल करने के लिए आवेदन किया है। यह एयरबैग कॉम्पैक्ट और हल्का है। इसका वजन अन्य उत्पादों की तुलना से 500 ग्राम कम है। दुर्घटना के समय पैसेंजर के वजन को सपॉर्ट करने के लिए इस नए एयरबैग में टीथर नाम का एक इंटर्नल कम्पोनेन्ट दिया गया है। ह्यूंदै को यह विश्वास है कि उनका नया सेंटर साइड एयरबैग गाड़ियों को और ज्यादा सुरक्षित और बेहतर बनाएगा। अब यह आनेवाले समय में पता चलेगा कि ह्यूंदै इस नई तकनीक का सबसे पहले इस्तेमाल अपनी किस कार में करेगी। ह्यूंदै मौजूदा समय में अपनी गाड़ियों में सिंगल एयरबैग से लेकर 6 एयरबैग्स तक देती है।

एबीएस
ABS और EBD के फायदे
क्या हैं ABS और EBD सिस्टम के फायदे। जिन वाहनों में ABS और EBD सिस्टम होता है, उनमें अचानक बेक लगाने पर भी स्टेयरिंग कंट्रोल में रहती है। हाई स्पीड में अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी के व्हील जाम नहीं होते। ABS और EBD सिस्टम तेज रफ्तार में या फिर किसी मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी को स्किड/स्लिप नहीं होने देते।
बता दें कि ABS और EBD सिस्टम ब्रेकिंग की दूरी को कम करते हैं। यानी गाड़ी का ब्रेक सिस्टम पूरी तरह से कंट्रोल में रहता है। जिन गाड़ियों में ABS और EBD सिस्टम लगा होता है उनकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है। लेकिन वाहन के साथ मिलने वाले ये सुरक्षा फीचर्स पैसा वसूल हैं और वाहन सवारों की सुरक्षा के लिहाज से असरदार तो हैं ही।