निसान किक्स की लान्चिंग के दौरान निसान की प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार लीफ की लान्चिंग को लेकर खुलासा किया गया था। इस दौरान निसान ने किक्स की लान्चिंग को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा किया था। निसान लीफ की खासियत होगी कि यह सिंगल चार्ज में 400 किमी की दूरी तय कर सकती है।
6 kW चार्जर पर 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज
निसान लीफ की लंबाई 4480 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम और ऊंचाई 1540 एमएम है, जबकि इसका व्हीलबेस 2700 एनएम का है। लीफ में EM57 इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 150 पीएस की अधिकतम पावर और 320 एनएम का टार्क देती है। वहीं इसमें 40 kWh की लीथियम बैटरी पैक लगा है। लीफ की बैटरी स्टैंडर्ड चार्जर पर फुल चार्जिंग में 16 घंटे, जबकि 6 kW चार्जर पर 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
सिंगल चार्ज में 400 किमी की दूरी
3 of 5
nissan leaf electric car 2019 india
निसान का दावा है कि लीफ सिंगल चार्ज में 400 किमी की दूरी तय कर लेती है। हालंकि भारत में यह रेंज कितनी होगी, इसे देखना दिलचस्प होगा। लीफ को भारत में सीबीयू यानी कंप्लीटली बिल्ट अप रूट के जरिए बेचा जाएगा। जिससे बाद इसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत तकरीबन 35 लाख रुपये आसपास हो सकती है। इस साल दूसरी छमाही में ह्यूंदै भी अपनी इलेक्ट्रिक कार कोना लान्च करेगी, जो सिंगल चार्ज में 350 किमी की दूरी तय करेगी।
3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी
4 of 5
nissan leaf electric 2019 india
वहीं 2019 के बैंकाक इंटरनेशनल मोटर शो में भी इसे शोकेस किया गया है। थाइलैंड में लीफ 3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी के साथ आती है। वहीं थाईलैंड में इसकी कीमत 1,990,000 बहट यानी 43.26 लाख भारतीय रुपये है। लीफ को पिछले साल 2018 में भारत में हुए मूव समिट में भी शोकेस किया गया था।
इस साल होगी लान्च
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान लीफ को इस साल लान्च किया जाएगा। लेकिन इससे पहले कंपनी इंडिया में सेल्स नेटवर्क समेत तमाम आधारभूत सुविधाओं पर काम करेगी। निसान लीफ पहली ऐसी कार है, जिसकी दुनियाभर में 4 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। निसान लीफ को दिसंबर 2018 में थाइलैंड में लान्च किया गया था।