{"_id":"5c9f610dbdec22143a67f129","slug":"hyundai-kona-ev-rival-nissan-leaf-electric-car-could-debut-in-india-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Kona को टक्कर देगी निसान की यह इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 400 किमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai Kona को टक्कर देगी निसान की यह इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 400 किमी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 30 Mar 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
nissan leaf electric car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निसान किक्स की लान्चिंग के दौरान निसान की प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार लीफ की लान्चिंग को लेकर खुलासा किया गया था। इस दौरान निसान ने किक्स की लान्चिंग को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा किया था। निसान लीफ की खासियत होगी कि यह सिंगल चार्ज में 400 किमी की दूरी तय कर सकती है।
6 kW चार्जर पर 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज
2 of 5
nissan leaf electric car
निसान लीफ की लंबाई 4480 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम और ऊंचाई 1540 एमएम है, जबकि इसका व्हीलबेस 2700 एनएम का है। लीफ में EM57 इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 150 पीएस की अधिकतम पावर और 320 एनएम का टार्क देती है। वहीं इसमें 40 kWh की लीथियम बैटरी पैक लगा है। लीफ की बैटरी स्टैंडर्ड चार्जर पर फुल चार्जिंग में 16 घंटे, जबकि 6 kW चार्जर पर 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
सिंगल चार्ज में 400 किमी की दूरी
3 of 5
nissan leaf electric car 2019 india
निसान का दावा है कि लीफ सिंगल चार्ज में 400 किमी की दूरी तय कर लेती है। हालंकि भारत में यह रेंज कितनी होगी, इसे देखना दिलचस्प होगा। लीफ को भारत में सीबीयू यानी कंप्लीटली बिल्ट अप रूट के जरिए बेचा जाएगा। जिससे बाद इसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत तकरीबन 35 लाख रुपये आसपास हो सकती है। इस साल दूसरी छमाही में ह्यूंदै भी अपनी इलेक्ट्रिक कार कोना लान्च करेगी, जो सिंगल चार्ज में 350 किमी की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी
4 of 5
nissan leaf electric 2019 india
वहीं 2019 के बैंकाक इंटरनेशनल मोटर शो में भी इसे शोकेस किया गया है। थाइलैंड में लीफ 3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी के साथ आती है। वहीं थाईलैंड में इसकी कीमत 1,990,000 बहट यानी 43.26 लाख भारतीय रुपये है। लीफ को पिछले साल 2018 में भारत में हुए मूव समिट में भी शोकेस किया गया था।
विज्ञापन
इस साल होगी लान्च
5 of 5
nissan leaf 2019
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान लीफ को इस साल लान्च किया जाएगा। लेकिन इससे पहले कंपनी इंडिया में सेल्स नेटवर्क समेत तमाम आधारभूत सुविधाओं पर काम करेगी। निसान लीफ पहली ऐसी कार है, जिसकी दुनियाभर में 4 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। निसान लीफ को दिसंबर 2018 में थाइलैंड में लान्च किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।