फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Kona को टक्कर देंगी ये आने वाली इलेक्ट्रिक कारें, आधा घंटे में होंगी ‘फुल’ चार्ज

Tue, 09 Jul 2019 08:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 09 Jul 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
hyundai kona electric rival upcoming electric cars in india in 2020, from nissan leaf to auto e tron
Hyundai Kona new york motor show blue

ह्यूंदै ने मंगलवार को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार कोना लॉन्च कर दी। 25 लाख रुपये कीमत वाली कोना की खासियत यह है कि सिंगल चार्ज में 452 किमी का सफर तय करेगी। वहीं बजट में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को विशेष रियायतें देने का ऐलान किया है, जिसके तहत इलेक्ट्रिक कारों पर जीएसटी की दरें 12 प्रतिशत से घटा कर 5 प्रतिशत कर दी गई हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर लिए जाने वाले लोन के 1.50 लाख रुपए तक के ब्याज पर आयकर में छूट मिलेगी। जानते हैं इस साल कौन-कौन सी इलेक्ट्रिक कारें होगी लॉन्च...


 

महिंद्रा इलेक्ट्रिक eKUV100

hyundai kona electric rival upcoming electric cars in india in 2020, from nissan leaf to auto e tron
Mahindra eKUV100

महिंद्रा जल्द ही अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार e2o Plus की जगह नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी e2o Plus को सेफ्टी नॉर्म्स के चलते बंद कर रही है। माना जा रहा है कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक eKUV100 इसकी जगह ले सकती है। महिंद्रा eKUV100 को 18.5kWh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह कार 41 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देगी। खबरों के मुताबिक यह कार सिंगल चार्जिंग में 150 से 180 किमी की दूरी तय करेगी वहीं इसकी कीमत 9 से 10 लाख के आसपास रखी जा सकती है।  
 

मारुति सुजुकी वैगन आर EV

hyundai kona electric rival upcoming electric cars in india in 2020, from nissan leaf to auto e tron
WagonR - फोटो : Google

मारुति अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को नेक्सा शोरूम्स के जरिये बेचेगी। वहीं इसकी लॉन्चिंग 2020 से ही शुरू होगी। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है और देशभर में तकरीबन 50 कारों के जरिये टेस्टिंग की जा रही है। सिंगल चार्जिंग में इसकी रेंज तकरीबन 150 किमी की होगी और यह 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। कंपनी इसकी कीमत 7.5 लाख रुपये से 9 लाख रुपये के बीच रख सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा अल्ट्रोज ईवी

hyundai kona electric rival upcoming electric cars in india in 2020, from nissan leaf to auto e tron
Tata Motors-Altroz EV-2019-1

टाटा मोटर्स ने जिनेवा मोटर शो में इस कार को शोकेस किया था। अल्ट्रोज प्रीमियम हैचबैक होगी। हालांकि इसकी टेक्निकल डिटेल्स के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इसमें 18kWh की बैटरी मिल सकती है, जो 40 पीएस की पावर और 105 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं यह सिंगल चार्जिंग में 220 से 250 किमी की दूरी तय करेगी। इसकी कीमत 11 से 13 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। कंपनी इस कार को अगले होने वाले ऑटो एक्सपो में शोकेस कर सकती है।
 

विज्ञापन

एमजी eZS

hyundai kona electric rival upcoming electric cars in india in 2020, from nissan leaf to auto e tron
MG Motors EZS electric SUV india

एमजी हेक्टर के बाद एमजी मोटर्स अपनी दूसरी कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि यह नई कार एमजी eZS इलेक्ट्रिक हो सकती है। कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस कार की टक्कर ह्यूंदै कोना से होगी। इस कार को इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। इस कार में 45.6 kWh की बैटरी लगी होगी, जो 150 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगी। ये बैटरी 430 किमी तक की रेंज देगी। साथ ही एमजी कई शहरों में फास्ट चार्जिंग स्टेशंस भी लगाएगी और यह 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। इस कार की कीमत 25 लाख के आसपास रखी जा सकती है।       
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed