GST Council ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर इलेक्ट्रिक वाहनों पर GST की दर को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर पर लगने वाले जीएसटी में भी कटौती हुई है। इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर की जीएसटी दर पांच फीसदी हो गई है, जो पहले 18 फीसदी थी। नई दरें एक अगस्त से लागू होंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai Kona की कीमत 1.5 लाख रुपये तक कम हो सकती है। कंपनी ने Kona को 25.30 लाख रुपये में लॉन्च किया था। यानी ऐसा हुआ तो इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा। हांलाकि कंपनी की तरफ इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Hyundai Kona इलेक्ट्रिक की कीमत 1.50 लाख रुपये कम हो सकती है, जानें बड़ी बातें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन