फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

452 km का माइलेज देने वाली Hyundai Kona हुई 1.58 लाख रुपये सस्ती

Sun, 04 Aug 2019 12:38 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 04 Aug 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Kona Electric Now Cheaper By Rs 1.58 Lakh all you need to know
Hyundai Kona Electric - फोटो : Amar Ujala

सरकार के इलेक्ट्रिक वाहनों पर GST दर को 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी करने के बाद अब इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों ने अपनी-अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के दाम कम करने का काम शुरू कर दिया है। टाटा मोटर्स के बाद अब Hyundai मोटर इंडिया ने भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Kona की कीमत कम कर दी है। Hyundai ने kona इलेक्ट्रिक को 25.30 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया था लेकिन अब GST दर कम होने के बाद अब कंपनी ने इसकी कीमत 23,72 लाख रुपये कर दी है। यानी Kona पर सीधे-सीधे 1.58 लाख रुपये की बचत हो रही है।  

कोना में हैं 6-एयरबैग्स

Hyundai Kona Electric Now Cheaper By Rs 1.58 Lakh all you need to know
Hyundai Kona Electric Price cut - फोटो : Amar Ujala

कोना में 6-एयरबैग्स, ABS के साथ EBD ,इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, गाइड लाइन्स के साथ रियर कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गये हैं। बात फीचर्स की करें तो नई Kona EV में Bluelink connectivity को शामिल किया जा सकता है। यह वही टेक्नोलॉजी है जो हाल ही में लांच हुई Venue में शामिल की गई है। कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और DRLs, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रेन सेनसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स को जगह मिलेगी।

452 किलोमीटर की देती है माइलेज

Hyundai Kona Electric Now Cheaper By Rs 1.58 Lakh all you need to know
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai

हुंडई कोना में 32.9 kwh की बैटरी लगी है जिसकी मदद से महज 9 सेकेंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में मदद मिलती है। वही फुल चार्ज होने पर नई Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी 452 किलोमीटर तक चलेगी। इस माइलेज को ARAI ने प्रमाणित किया है।चार्जिंग टाइम की करें तो Kona इलेक्ट्रिक DC फास्ट चार्जर से यह सिर्फ 57 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है वही AC लेवल 2 चार्जर से यह 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed