फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत ने विंडीज को उसी की सरजमीं पर चटाई धूल, ये पांच खिलाड़ी रहे जीत के नायक

Mon, 12 Aug 2019 12:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 12 Aug 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
five heroes of team india to win 2nd odi against west indies
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया ने दूसरे वन-डे में वेस्टइंडीज पर डकवर्थ लुईस नियम की मदद से जीत दर्ज की। पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रन से हरा दिया।



पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कप्तान विराट कोहली (120) के शानदार शतक और श्रेयस अय्यर की 71 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने भुवनेश्वर कुमार के चार विकेट हॉल की मदद से विंडीज को 210 रन पर ही ऑलआउट कर दिया और मैच अपने नाम कर लिया। ऐसे में आइए जानते हैं भारत की इस जीत पांच नायक कौन रहे?
 

five heroes of team india to win 2nd odi against west indies
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट कोहली
टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले में कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 125 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 120 रन की शतकीय पारी खेली। इस मैच में उन्होंने अपने वन-डे करियर का 42वां शतक ठोका। चौथे विकेट के लिए कोहली और अय्यर के बीच 125 रनों की शानदार साझेदारी हुई।
 

five heroes of team india to win 2nd odi against west indies
Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने 68 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 104.41 का था। अय्यर ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
five heroes of team india to win 2nd odi against west indies
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media

भुवनेश्वर कुमार
तेज गेंजबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की और महत्वूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने चार विकेट हॉल लिए। भुवनेश्वर ने आठ ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 3.87 का रहा।

विज्ञापन
five heroes of team india to win 2nd odi against west indies
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

कुलदीप यादव
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 59 रन देकर दो विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने सलामी बल्लेबाज एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर का विकेट लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed