फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ह्यूंदै ला रही है ज्यादा दमदार इंजन वाली नई 2020 Hyundai Elite i20, जानें कीमत और डीटेल्स

Mon, 16 Mar 2020 04:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
hyundai elite i20 2020 launch date in india hyundai elite i20 2020 specifications elite i20 price
Hyundai Elite i20 India - फोटो : Social Media
Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) भारत की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर कार निर्माता कंपनी है। कंपनी की लाइन अप में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की लोकप्रिय कारों में से एक Elite i20 (एलीट i20) है। इस सेगमेंट में Elite i20 का मुकाबला Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो), Toyota Glanza (टोयोटा ग्लैंजा), Honda Jazz (होंडा जैज) और Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) जैसी कारों से है। ह्यूंदै पिछले कुछ समय से नेक्सट जेनरेशन i20 पर काम कर रही है। पिछले महीने इस नई कार की स्टूडियो तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गईं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आनेवाली Hyundai Elite i20 में कौन सा इंजन इस्तेमाल किया जाएगा और इसके स्पेसिफिकेशन क्या होंगे। 
hyundai elite i20 2020 launch date in india hyundai elite i20 2020 specifications elite i20 price
Hyundai Elite i20
इंजन विकल्प
नई और अपडेटेड Hyundai Elite i20 दो इंजन ऑप्शन में पेश की जाएगी। 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन। 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड यूनिट को कंपनी ने अपने अन्य मॉडल्स Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Hyundai Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड आई 10 एनआईओएस) और Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा) में दिया है। 
hyundai elite i20 2020 launch date in india hyundai elite i20 2020 specifications elite i20 price
Hyundai i20 elite
इंजन
1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी की तरह ही पावर पैदा करेगा। यह इंजन 120 PS और 172 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। 1.5 लीटर डीजल इंजन वही इंजन है जिसे हाल ही में वेन्यू और अन्य ह्यूंदै मॉडल में BS6 (बीएस-6) ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक पेश किया गया था। डीजल इंजन 100 PS की पावर पैदा करता है। कंपनी ह्यूंदै 1.2 लीटर पेट्रोल भी लॉन्च कर सकती है जिसे हाल ही में बीएस-6 मानकों के मुताबिक पेश किया गया था। 1.2 पेट्रोल यूनिट 83 Ps और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai elite i20 2020 launch date in india hyundai elite i20 2020 specifications elite i20 price
Hyundai Elite i20
गियरबॉक्स
गियरबॉक्स की बात करें तो कंपनी नई ह्यूंदै i20 को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों के साथ लॉन्च करेगी। ऑटोमैटिक 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ डीसीटी (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) मिलने की संभावना है जो इससे पहले वेन्यू में दिया गया है। टर्बो पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलेगा। 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
hyundai elite i20 2020 launch date in india hyundai elite i20 2020 specifications elite i20 price
Hyundai Elite i20 2020 Teaser
डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो नई i20 में बिलकुल नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। इस कार के फ्रंट में चौड़े ग्रिल दिए जा सकते हैं। ह्यूंदै की अन्य मॉडल्स की तरह, i20 में भी कई फीचर मिलेंगे। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा के साथ ब्लूलिंक कनेक्टेड कार फीचर्स हैं। ह्यूंदै साल 2020 के बीच में अपनी अपडेटेड Elite i20 को लॉन्च कर सकती है। यह कार  Maruti Baleno और Tata Altroz को टक्कर देगी। उम्मीद है कि कीमतें मौजूदा वर्जन के जैसी ही रहेगी और बेस वेरिएंट की कीमत 5.5 लाख से शुरू हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed