{"_id":"5e4fc9538ebc3ef3cd1806ba","slug":"hyundai-elite-i20-2020-bs6-price-hyundai-elite-i20-bs6-launch-date-in-india-hyundai-motors-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Elite i20 के BS6 वर्जन की कीमत का लॉन्च से पहले खुलासा, 6.49 लाख रुपये से होगी शुरुआत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai Elite i20 के BS6 वर्जन की कीमत का लॉन्च से पहले खुलासा, 6.49 लाख रुपये से होगी शुरुआत
Fri, 21 Feb 2020 05:43 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 21 Feb 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Hyundai i20 elite
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) Hyundai Elite i20 (ह्यूंदै एलीट आई20) को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च करनेवाली है। ह्यूंदै की इस प्रीमियम हैचबैक कार की लॉन्चिंग से पहले इसकी कीमतों का खुलासा हो गया है। डीलर के सूत्रों के मुताबिक BS6 Elite i20 की एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख से 8.30 रुपये के बीच है।
Hyundai Elite i20 India
- फोटो : Social Media
BS6 Hyundai Elite i20 सिर्फ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। यह इंजन 82bhp और 115Nm का टार्क पैदा करता है और यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। BS6 Elite i20 चार ट्रिम्स में उपलब्ध है जिनमें Magna Plus (मैग्ना प्लस), Sportz Plus (स्पोर्ट्स प्लस), Sportz Plus DT (स्पोर्ट्स प्लस डीटी) और Asta (O) (एस्टा (ओ)) शामिल हैं। सीवीटी ट्रांसमिशन से लैस ट्रिम्स के साथ-साथ Era ट्रिम को बंद कर दिया गया है।
Hyundai Elite i20
Hyundai India ने Elite i20 के 1.4-लीटर डीज़ल वेरिएंट को भी बंद कर दिया है। इस इंजन में 89bhp और 220Nm टार्क मिलता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT यूनिट के साथ पेश किया गया था। 1.4-लीटर डीजल मोटर को जल्द ही Kia Motor (किआ मोटर) वाला 1.5-लीटर डीजल से रिप्लेस किया जाएगा, जिसे जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Elite i20
कीमत
BS6 Hyundai Elite i20 की वेरिएंट्स के आधार पर कीमतElite i20 Magna Plus: 6.49 लाख रुपये
Elite i20 Sportz Plus: 7.36 लाख रुपये
Elite i20 Sportz Plus Dual Tone: 7.66 लाख रुपये
Elite i20 Asta (O): 8.30 लाख रुपये
विज्ञापन
Hyundai Elite i20 2020 Teaser
- फोटो : cartoq
Hyundai Motors इसके अलवा Elite i20 के एक नए वर्जन को भी लॉन्च करने वाली है। कंपनी अपनी इस प्रीमियम हैचबैक कार को इस साल के दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में नई क्रेटा फेसलिफ्ट पेश किया है। कंपनी नई क्रेटा को मार्च में बाजार में उतार देगी। हाल ही में कंपनी ने Aura (ऑरा) लॉन्च की थी। कंपनी Tucson Facelift भी जल्द लॉन्च करेगी।