फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai creta new model 2020 launch date in india hyundai creta new model vs old model hyundai india

2020 Hyundai Creta का इंतजार खत्म, जानें लॉन्चिंग और बुकिंग डीटेल्स, SUV में हुए 5 बड़े बदलाव

Thu, 13 Feb 2020 12:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
hyundai creta new model 2020 launch date in india hyundai creta new model vs old model hyundai india
Auto Expo 2020 Shahrukh Khan Presenting Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai
Hyundai Creta SUV (ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी) के बहुप्रतीक्षित सेकंड जेनरेशन मॉडल का Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में ग्लोबल डेब्यू किया गया। सेकंड जेनरेशन Creta 15वें Auto Expo का एक खास आकर्षण थी। इसकी एक वजह इस एसयूवी कार की लोकप्रियता है और दूसरी mid-size SUV (मिड-साइज एसयूवी) सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा। नई Hyundai Creta का लुक मौजूदा मॉडल की तुलना में काफी बदल गया है। इस एसयूवी का नया मॉडल BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ आएगा। देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय SUV Creta के सेकंड जनरेशन के क्रेटा की अनौपचारिक बुकिंग भी 25000 रुपये की टोकन राशि पर चुनिंदा डीलरशिप पर जारी है। नई पीढ़ी की हुंडई क्रेटा को 17 मार्च, 2020 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। 2020 हुंडई क्रेटा की प्री-लॉन्च बुकिंग कुछ हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद है। दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी ने अपनी आनेवाली सेकंड जेनरेशन क्रेटा में कई बदलाव किए हैं। यहां पढ़ें क्रेटा के मौजूदा मॉडल और आनेवाली नई मॉडल के बीच क्या अंतर है।
विज्ञापन

इंजन 

हालांकि कंपनी ने नई क्रेटा के इंजन के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन नई क्रेट में किआ सेल्टोस में लगाए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ आएगा। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलेंगे। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलेंगे। नई क्रेटा में लगे डीजल इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल इंजन

  पुरानी क्रेटा नई क्रेटा  
इंजन 1.6 लीटर 1.4 लीटर टबोचार्ज्ड 1.5 लीटर
पावर 123 bhp 140 bhp 115 PS
टॉर्क 151Nm 242Nm 144Nm
ट्रांसमिशन 6 स्पीड MT/AT 6 स्पीड MT/7-DCT 6 स्पीड, MT/CVT
 

डीजल इंजन

  पुरानी क्रेटा   नई क्रेटा
इंजन  1.4 लीटर 1.6 लीटर 1.5 लीटर
पावर 90bhp 128bhp 115Ps
टॉर्क 220Nm 260Nm 250Nm
ट्रांसमिशन 6 स्पीड MT 6 स्पीड MT/AT 6 स्पीड MT/AT
विज्ञापन

डायमेंशन 

ह्यूंदै ने नई क्रेटा का डायमेंशन के बारे में खुलासा नहीं किया है। लेकिन यह पुरानी क्रेटा से ज्यादा बड़ी हो सकती है, क्योंकि चीन में इसकी बिक्री पहले से हो रही है। सेकंड जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस के निर्माण में एक जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। 
 
डायमेंशन किआ सेल्टॉस फर्स्ट जेनरेशन क्रेटा
लंबाई 4315 mm 4270 mm
चौड़ाई 1800 mm 1780 mm
ऊंचाई 1645 mm 1665 mm
व्हीलबेस 2610 mm 2590 mm

कीमत 

नई ह्यूंदै क्रेटा के आकर्षक, आधुनिक और शानदार फीचर्स और बीएस6 इंजन की वजह से यह एसयूवी मौजूदा मॉडल से कुछ महंगी हो सकती है। सेकंड जेनरेशन Creta एसयूवी की कीमत 10-16 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed