फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Expo 2020 में पेश होगी नेक्स्ट जेनरेशन Hyundai Creta, जानें डीटेल्स, मार्च में होगी लॉन्च

Thu, 09 Jan 2020 03:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
hyundai creta new model 2020 launch date in india hyundai creta 2020 specifications
2020 Hyundai Creta new look
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) अपनी लोकप्रिय SUV Creta का नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन इसी साल भारत में लॉन्च करने वाली है। जब से यह खबर आई तब से ग्राहकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। एक रिपोर्ट में Hyundai की नई Creta के ग्लोबल लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी अपनी नई Hyundai Creta को Auto Expo 2020 में 6 फरवरी को दुनिया के सामने पेश करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस SUV को कंपनी मार्च के महीनेे में बाजार में उतारेगी। 
hyundai creta new model 2020 launch date in india hyundai creta 2020 specifications
hyundai Creta ix25

लुक

नई Hyundai Creta को चीन में ix25 नाम से बेचा जाता है। कंपनी ने पिछले साल चीन में ix25 का सेकंड-जेनरेशन पेश किया था। भारत में पेश होने वाली Hyundai Creta का सेकंड-जेनरेशन भी इसी पर आधारित होगा। हालांकि भारतीय ऑटो मार्केट की जरूरतों के अनुसार इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसमें नई ग्रिल और अलग अलॉय वील्ज शामिल हो सकते हैं। कैबिन में भी भारतीय बाजार के मुताबिक मामूली बदलाव हो सकते हैं। 
hyundai creta new model 2020 launch date in india hyundai creta 2020 specifications
2020 hyundai creta - फोटो : सांकेतिक फोटो

पावर 

नई Hyundai Creta के इंजन और गियरबॉक्स लोकप्रिय SUV KIA Seltos (सेल्टॉस) जैसे होंगे। इनमें 1.5-लीटर के पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल हैं। इसके अलावा नई Creta में Seltos GT Line वाला 1.4-लीटर वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai creta new model 2020 launch date in india hyundai creta 2020 specifications
Hyundai Creta iX25 Rear Profile

फीचर्स 

रिपोर्ट के अनुसार भारत में लॉन्च होने वाली नई Creta में चीन वाली ix25 की तरह ही स्प्लिट हेड और टेल-लाइट सेटअप, स्क्वॉयर वील आर्च और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ix25 में मिलने वाला 10.25-इंच का पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी नई Hyundai Creta में देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
hyundai creta new model 2020 launch date in india hyundai creta 2020 specifications
Hyundai Creta

इंटीरियर

रिपोर्ट में कहा गया है कि Auto Expo 2020 में Hyundai अपनी नई Creta का सिर्फ बाहरी लुक दिखाएगी। कार के इंटीरियर्स को ढंककर रखा जाएगा। नई क्रेटा के इंटीरियर्स समेत अन्य डीटेल्स मार्च में इसकी लॉन्चिंग के वक्त सामने आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed