{"_id":"5e5ccc6a8ebc3ef3e1416b00","slug":"hyundai-creta-2020-booking-new-hyundai-creta-2020-launch-date-in-india-hyundai-creta-2020-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2020 Hyundai Creta की लॉन्चिंग 17 मार्च को, कंपनी ने चालू की बुकिंग, जानें डीटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2020 Hyundai Creta की लॉन्चिंग 17 मार्च को, कंपनी ने चालू की बुकिंग, जानें डीटेल्स
Mon, 02 Mar 2020 02:35 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Creta Second Generation
- फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India Limited (ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड) (HMIL) घरेलू बाजार के लिए अपनी अगली सबसे बड़ी लॉन्च के तौर पर ऑल-न्यू 2020 Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) सेकेंड जेनरेशन को पेश कर रही है। पिछले साल थर्ड जेनरेशन Grand i10 Nios (ग्रैंड आई10 नियोस) को पेश करने के बाद, ह्यूंदै अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शुमार और पूरी तरह से बदली हुई क्रेटा ला रही है। इसके अलावा 3 मार्च को 2020 के जिनेवा मोटर शो में ग्लोबल डेब्यू करने के लिए इंतजार कर रही ऑल-न्यू i20 को भी इस साल के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले ही क्रेटा के वेरिएंट और माइलेज से जुड़ी जानकारी लीक हो गई हैं।
Auto Expo 2020 Hyundai Creta Second Generation
- फोटो : Hyundai
बुकिंग
देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी ह्यूंदै मोटर इंडिया की लोकप्रिय compact SUV (कॉम्पैक्ट एसयूवी) के सेकंड जनरेशन Creta की अौपचारिक बुकिंग शुरू कर दी है। लॉन्चिंग से पहले ही क्रेटा को 25000 रुपये की टोकन राशि पर चुनिंदा डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है, जो रिफंडेबल है। दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी ने भारत में इस एसयूवी की लॉन्चिंग तारीख का एलान कर दिया है। सेकंड जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा को 17 मार्च, 2020 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
Auto Expo 2020 Shahrukh Khan Presenting Hyundai Creta Second Generation
- फोटो : Hyundai
कीमत
नई ह्यूंदै क्रेटा की एसयूवी एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर और जीप कंपास से भी टक्कर होगी। लेकिन क्रेटा का सबसे प्रमुख प्रतिद्वंद्वी किआ सेल्टोस होगा। नई ह्यूंदै क्रेटा के आकर्षक, आधुनिक और शानदार फीचर्स और बीएस6 इंजन की वजह से यह एसयूवी मौजूदा मॉडल से कुछ महंगी हो सकती है। सेकंड जेनरेशन Creta एसयूवी की कीमत 10-16 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Creta 2020
- फोटो : Hyundai India
फीचर्स
3.5 इंच का मोनो टीएफटी मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, रिमोट इंजन स्टार्ट-स्टॉप, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 17 इंच डायमंड कट अलॉय वील्स, ऑटो होल्ड फंक्शन वाले इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स क्रेटा के टॉप एंड SX(O) मॉडल में मिलेंगे। इसके अलावा ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS विद EBD, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिमोट लॉकिंग, प्रॉजेक्टर हेडलैंप्स, पावर अजस्टेबल ORVMs, रियर एसी वेंट्स, लेन चेंज इंडिकेटर, ब्लैक रेडियेटर ग्रिल, ड्यूल-टोन बंपर, सिल्वर B-C पिलर गार्निश मिलेंगे। इसके साथ नई क्रेटा में D-कट स्टीयरिंग विद टिल्ट एडजस्टमेंट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स और हाई स्पीड अलर्ट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स भी मिलेंगे।
विज्ञापन
Hyundai Creta 2020
- फोटो : Hyundai