{"_id":"6098cc638ebc3e6ac267321f","slug":"hyundai-car-offers-may-2021-hyundai-car-discounts-india-hyundai-may-2021-offers-hyundai-cars-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ह्यूंदै की कारों पर जबरदस्त ऑफर: Santro से लेकर Kona EV... 1.5 लाख रुपये तक की होगी बचत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ह्यूंदै की कारों पर जबरदस्त ऑफर: Santro से लेकर Kona EV... 1.5 लाख रुपये तक की होगी बचत
Mon, 10 May 2021 11:32 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 10 May 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Santro
- फोटो : Hyundai
दक्षिण कोरिया की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) मई के महीने में अपने वाहनों पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। पिछले महीने से ज्यादातर वाहन निर्माताओं ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ा दी है। ऐसे में ह्यूंदै भारतीय बाजार में ग्राहकों को लुभाने और बिक्री बढ़ाने के लिए अपने वाहनों की खरीद पर जबरदस्त ऑफर की पेशकश कर रही है। कंपनी इस महीने अपने पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों पर करीब 1.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। यहां जानते हैं मई के महीने में ह्यूंदै के किस मॉडल पर कितना फायदा होगा।
Hyundai Santro Car
- फोटो : PTI
Hyundai Santro
Hyundai India ने हाल ही में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Hyundai Santro को बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानक के अनुरूप लॉन्च किया है। इस सेगमेंट की अन्य कारों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए ह्यूंदै सैंट्रो BS6 में काफी बदलाव किए गए हैं। ह्यूंदै अप्रैल के महीने में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Santro (सेंट्रो) पर 35 हजार रुपये के फायदे और डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ऑफर के तहत इसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह ऑफर सिर्फ पेट्रोल मॉडल के लिए है।

- फोटो : Hyundai India
Hyundai Santro बीएस-6 में 1086 cc का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5500 rpm पर 68 hp की पावर और 4500 rpm पर 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस हैचबैक का इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। हालांकि, Santro BS6 के माइलेज में थोड़ी कमी आई है। सेंट्रो कार भी बहुत से शानदार फीचर्स से लैस है। इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनेमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर एसी वेंट्स और रियर सीट बेंच फोल्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Santro Car Delivery
- फोटो : Hyundai
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में भी एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। Santro बीएस6 कार में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। ह्यूंदै सैंट्रो की एक्स-शोरूम कीमत 4.73 लाख रुपये से शुरू होती है जो 6.41 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 Nios Turbo
- फोटो : For Reference Only
Hyundai Nios
ह्यूंदै अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Grand i10 NIOS (ग्रैंड i10 Nios) पर 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। इस ऑफर के तहत अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से 35 हजार रुपये का नगद डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।