कार निर्माता कंपनियां इन दिनों अपनी सेल को बढ़ाने की काफी कोशिश करने में लगी हुई हैं। कार बाजार में नए-नए ऑफर्स के साथ डिस्काउंट तड़का इन दिनों खूब देखा जा सकता है। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त डिस्काउंट की पेशकश की है। आइये जानते हैं...
Hyundai Elantra पर 2.30 लाख रुपये का डिस्काउंट
हुंडई की एलांट्रा एक मिड साइज़ लग्जरी सेडान कार है। इस कार में फीचर्स की भरमार है और परफॉरमेंस आपका दिल जीत लेगी। दिल्ली में इस कार की एक्स-शो रूम कीमत 13.82 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। लेकिन अगर आप इस कार को अभी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह एक दम सही मौका होगा आपके लिए। जी हां कंपनी एलांट्रा पर पूरे 2.30 लाख रुपये तक की महा-बचत का मौका दे रही है। यह डिस्काउंट इस कार के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर लागू है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस के साथ बाकी फायदे शामिल हैं। आपको बता दें कि ये डिस्काउंट हुंडई के द्वारा दिया जा रहा किसी भी मॉडल पर सबसे बड़ा डिस्काउंट है।
Hyundai Tucson पर 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट
एलांट्रा के बाद कंपनी का दूसरा बड़ा डिस्काउंट एसयूवी Tucson पर चल रहा है। इस गाड़ी पर कंपनी पूरे 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में 75,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल है। इसके अलावा अगर आप कॉर्पोरेट कर्मचारी हैं, तो आपको इस कार पर 50,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। हुंडई की Tucson दिखने में काफी प्रीमियम और शानदार गाड़ी है। यह कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है लेकिन भारत में इसे बहुत ज्यादा कामयाबी नसीब नहीं हुई। Tucson की कीमत 18.74 लाख रुपये से शुरू होती है।