{"_id":"608667f3b900da718706786f","slug":"hyundai-alcazar-launch-date-in-india-hyundai-alcazar-7-seater-suv-launch-postponed-due-to-rising-covid-19-cases-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: 7-सीटर Hyundai Alcazar एसयूवी की लॉन्चिंग टली, जानें अब कब होगी लॉन्च और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोना का असर: 7-सीटर Hyundai Alcazar एसयूवी की लॉन्चिंग टली, जानें अब कब होगी लॉन्च और फीचर्स
Mon, 26 Apr 2021 12:42 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Alcazar
- फोटो : Hyundai
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai की भारत में बहुप्रतीक्षित नई 7-सीटर Alcazar (अलकाजार) एसयूवी को इस महीने के आखिर में लॉन्च किया जाना था। कंपनी की योजना थी कि Hyundai Alcazar एसयूवी को 29 अप्रैल को भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। लेकिन भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए कंपनी ने अलकाजार की लॉन्चिंग को टालने का फैसला किया है। हालांकि ह्यूंदै ने इसका खुलासा नहीं किया है कि वह अलकाजार को आधिकारिक तौर पर कब लॉन्च करेगी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ह्यूंदै अलकाजार 7-सीटर एसयूवी की कीमतों का एलान मई 2021 के आखिर तक होगा।
2020 Hyundai Creta
- फोटो : For Representation Only
क्रेटा पर भी पड़ी थी मार
इससे पहले भी ह्यूंदै की कार पर कोरोना का ग्रहण लग चुका है। कंपनी ने पिछले साल 18 मार्च को अपनी सेंकड जेनरेशन क्रेटा एसयूवी को लॉन्च किया था। इसकी लॉन्चिंग के कुछ दिनों बाद ही कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। लॉकडाउन का सीधा असर अप्रैल की बिक्री पर पड़ा। लेकिन बावजूद इसके आनेवाले महीनों में ह्यूंदै की इस लोकप्रिय एसयूवी की बिक्री ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी।

Hyundai Alcazar Design Sketch
- फोटो : Hyundai
कार में मिलेगी ज्यादा जगह
Hyundai Alcazar को 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट के ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक 6-सीटर वेरिएंट की दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट मिलेंगे। जबकि 7-सीटर वेरिएंट में बेंच सीट दी गई है। ह्यूंदै का कहना है कि इसे एक बड़े व्हीलबेस के साथ पेश किया जाएगा जो कि अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा है। बड़े व्हीलबेस की वजह से मध्य और अंतिम पंक्ति में यात्रियों को पैर फैलाने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी। मध्य-पंक्ति में कंसोल आर्मरेस्ट, स्लाइडिंग सीट्स और इसी तरह के कई फीचर्स की वजह से कंपनी अलकाजार को एक प्रीमियम उत्पाद के रूप में पेश करना चाहती है।

इंजन पावर
क्रेटा पर आधारित, अलकाजार को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इनमें पहला है तीसरा पीढ़ी की Nu 2-लीटर पेट्रोल इंजन और दूसरा U2 1.5-लीटर डीजल इंजन। इनमें पेट्रोल इंजन 159 PS और 191 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 115 PS और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

ज्यादा माइलेज देगी
दोनों की इंजन के साथ या तो 6-स्पीड मैनुअल या फिर 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। ह्यूंदै का दावा है कि 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट, खास तौर पर, सुपर फ्लैट टॉर्क कनवर्टर के कारण बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज देगी। क्योंकि यह एक्सीलरेशन के दौरान होने वाले फ्यूल के नुकसान को कम करती है।