कार को अगर आप सिर्फ चलाना जानते हैं और उसके फीचर्स नहीं जानते हैैं तो यह आपके लिए बेहद ही खतरनाक है। सड़क पर चलते समय अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो कार के अन्दर ही ऐसे बहुत से सेफ्टी फीचर्स होते हैं जिनसे आप सुरक्षित रह सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन सा फीचर कैसे करता है काम और कैसे बचा सकते हैं आप खुद की जान :
कार चलाते वक्त हो जाए दुर्घटना तो कैसे बचाएं अपनी और अपने परिवार की जान
एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
एबीएस एक ऐसी तकनीक है जो हाल ही में कार और बाइक के लिए जरूरी कर दी गई है इसके लगे होने से अगर आप तेजी से ब्रेक लगाते हैं तो यह कार के पहियों को लॉक नहीं होने देता। अक्सर आपने देखा होगा तेजी से ब्रेक मारने पर कार अपना संतुलन खो देती है। यह कार को नियंत्रित रखकर दुर्घटना होने से बचाता है।
जब भी कार का एक्सीडेंट होता है उस समय यह एयरबैग काम करता हैं। दरअसल, कार के तेजी से टकराने पर कार के एयरबैग अपने आप ही खुल जातें हैं। इस प्रक्रिया में कार का एक्सीलेरोमीटर सर्किट तुरंत एक्टिव होकर इलेक्ट्रिकल करंट पैदा करता है, जिसके बाद सेंसर से एयरबैग्स को सिग्नल मिल जाता है और एयरबैग्स 1/20 सेकंड के अन्दर ही स्पीड से फूलने लगता है। जिससे कार में बैठे लेाग सुरक्षित बच जाते हैं।
हो सकता है इस फीचर के बारे में आप काफी तक जानते हो फिर भी हम आपको बता देते हैं। रियर पार्किंग सेंसर कार को बैक करते समय काम आता है। कार को पीछे की तरफ करते हुए अगर कार किसी भी चीज के बहुत पास आ जाती है तो यह रियर पार्किंग आवाज करने लगता है जिससे कार चालक तुरंत सावधान हो जाता है और कार को भारी क्षति होने से बचा लेता है।
सेंट्रल लॉक सिस्टम की मदद से आप कहीं से भी अपनी कार को लॉक कर सकते हैं। वो भी सिर्फ एक बटन को इस्तेमाल करके। इसकी मदद से कार को बन्द करते वक्त और खोलते वक्त एक आवाज आती है जो बताती है कि कार लॉक हुई या नहीं।