देश में इन दिनों बारिश का मौसम है। ऐसे में जो लोग बाइक और स्कूटर चलाते हैं इनके लिए गाड़ी चलाना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। कई बार छोटी-छोटी गलतियां भी बड़े हादसों को अंजाम देती हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बारिश के दौरान भी सुरक्षित बाइक या स्कूटर चला पायेंगे।
हेलमेट है बेहद जरूरी
दोस्तों बिना हेलमेट बिलकुल भी बाइक या स्कूटर न चलायें, फिर चाहे नजदीक ही क्यों नजाना पड़े। खासतौर पर बारिश के दिनों में हेलमेट जरूर पहनें। बारिश के दौरान हेलमेट के वाइजर (शीशे) की वजह से आंख पर बारिश की बूंदें नहीं पड़ती, जिससे बाइक चलाना आसान रहता है। साथ ही हेलमेट आपको सुरक्षित भी रखता है।
फिंगर वाइपर
3 of 6
फिंगर वाइपर
- फोटो : Social
आजकल मार्किट में फिंगर वाइपर आने लगे हैं जो हेलमेट के वाइजर पर पानी की बूंदों को साफ़ करने में मदद करते हैं। फिंगर वाइपर की कीमत 130 रुपये से शुरू होती है। बारिश में हेलमेट के वाइजर (ग्लास) पर बूंदों के गिरने से विजिबिलिटी में दिक्कत होती है। बारिश में हेलमेट के ग्लास (वाइजर) पर आने वाली बूंदों से दिक्कत होती है और कुछ दिखाई नहीं देता जिसकी वजह से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
पानी भरी सड़क से न निकालें बाइक
4 of 6
पानी भरी सड़क से न निकालें बाइक
- फोटो : Social
बारिश के मौसम जगह-जगह पानी भर जाता है, जिसकी वजह से कई बार बड़े होल भी नजर नहीं आते। ये दिक्कत रात के समय ज्यादा होती है। इसलिए जहां पानी भरा हो वहां बिलकुल भी गाड़ी न चलायें। इतना ही नहीं बहुत ज्यादा भरे पानी में निकलने से एक्जॉस्ट के अंदर पानी जाने गाड़ी बंद हो सकती है।
स्पीड कम रखें
बारिश के मौसम में तेज गाड़ी बिलकुल न चलायें। क्योकिं बारिश में सड़क पर ट्रैक्शन कम हो जाता है जिसकी वजह से आपका कंट्रोल भी गाड़ी पर कम हो जाता है। फिर चाहे वो बाइक हो या स्कूटर। इतना ही नहीं अचानक ब्रेक लगाने पर असरदार ब्रेक नहीं लगते। तेज बारिश में विजिबिलिटी भी कम होती है। इसलिए बारिश के समय 30 से 40 kmph की स्पीड से ही गाड़ी चलायें।