अक्सर बाइक का क्लच टूट जाने पर लोग मेकैनिक की तलाश में दूर तक अपनी बाइक पैदल ही घसीटकर ले जाते हैं। ऐसे में राइडर को काफी दिक्कत होती है। अगर आप गियरलेस बाइक चला रहे हैं तो क्लच वायर टूटने का खतरा बना रहता है और बाइक के लिए यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इस तपती गर्मी में अगर आप राइडिंग करके किसी जरूरी काम जैसे कि ऑफिस या फिर किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो लेट होने पर आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। इन दिक्कतों से बचने के लिए जरूरी है कि आपको बाइक का कुछ मेकैनिज्म पता हो। अगर आपको नहीं पता कि क्लच टूटने पर तुरंत क्या करें तो इस आलेख को पढ़ लीजिए यह कभी भी आपके काम आ सकता है।
{"_id":"592e5b924f1c1b1466bda99d","slug":"how-to-ride-a-bike-if-clutch-wire-break-during-in-midway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब बीच रास्ते में टूट जाए क्लच वायर, तो ऐसे करें राइड ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जब बीच रास्ते में टूट जाए क्लच वायर, तो ऐसे करें राइड
Updated Wed, 31 May 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको आसपास क्लच वायर टूटने के बाद कोई मेकैनिक नजर न आए तो फिर समय व्यर्थ न करें। बिना क्लच के भी आप बाइक चला सकते हैं। क्लच के साथ गियरशिफ्टिंग स्मूद होती है लेकिन अगर क्लच न लिया जाए तब भी शिफ्टिंग हो जाती है। ऐसा आपने अपनी बाइक में देखा भी होगा। सबसे पहले बाइक को सड़क के किनारे खड़ी कर लें और दिमागी तौर पर खुद को तैयार कर लें कि अब आप एक ऐसी मोटरसाइकिल चलाने जा रहे हैं जिसमें क्लच नहीं है।
इसके बाद बाइक को न्युट्रल में करें और उसे स्टार्ट कर लें, अच्छे तरीके से जब आप मोटरसाइकिल पर बैठ जाएं और दोनों हैंडल पर अपने शरीर का संतुलन कर लें इसके बाद बाइक को पहले गियर में डाल दें। याद रहे आप बिना क्लच के एक बाइक ऑपरेट करने जा रहे हैं इसलिए जैसे ही पहले गियर में आप बाइक डालेंगे बाइक मूव करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपने शिफ्टिंग के साथ एक्सीलरेटर को सही रेव नहीं दिया तो बाइक बंद भी हो सकती है। इसलिए जैसे ही बाइक को शिफ्ट करें हल्का सा उसे रेव भी दे दें जिससे बाइक को मूवमेंट मिलनी शुरू हो जाएगी और आप आगे बढ़ना शुरू कर देंगे। लेकिन फिर जब आप दूसरे गियर में बाइक को डालेंगे तो झटका लगेगा तो हमेशा अपने दिमाग में इस बात को रखें कि आपकी बाइक में अभी क्लच नहीं है, आप उसे डायरेक्ट ऑपरेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Bike riding tips
इस दौरान बाइक की गति पर काबू रखें और 30 से 35 किमीप्रघं से ज्यादा स्पीड न बढ़ाएं क्योंकि यहां पर आपको गियर शिफ्टिंग की ज्यादा आजादी नहीं मिलेगी और आपको दूसरे गियर में ही चलना है। कोशिश करें ऐसे रास्ते से जाएं जहां पर यातायात कम हो क्योंकि एक बार आप बंपर टू बंपर ट्रैफिक में पहुंच गए तो बाइक चलाना मुश्किल हो जाएगा। इसके बाद जितने जल्दी हो सके मेकैनिक तक पहुंचने की कोशिश करें वैसे तो सड़क के किनारे आपको मेकैनिक मिल जाएंगे पर वहां आपको सिर्फ काम चलाऊ डुप्लीकेट वायर ही मिलेंगे जिनकी कोई उम्र नहीं होती तो एक बार उस क्लच वायर को लगवाने के बाद अपनी बाइक के आधिकारिक सर्विस सेंटर पर ले जाकर वर्जिनल क्लच वायर लगवा लें ऐसा करके आप मुसीबत से बच जाएंगे।
नोटः- कभी भी मोटरसाइकिल को क्लच के सहारे ऑपरेट न करें बल्कि शिफ्टिंग करते रहें ऐसा करके क्लच वायर की जिंदगी बढ़ जाएगी और क्लच प्लेट भी सुरक्षित रहेगा और इंजन भी तनावमुक्त रहेगा।
नोटः- कभी भी मोटरसाइकिल को क्लच के सहारे ऑपरेट न करें बल्कि शिफ्टिंग करते रहें ऐसा करके क्लच वायर की जिंदगी बढ़ जाएगी और क्लच प्लेट भी सुरक्षित रहेगा और इंजन भी तनावमुक्त रहेगा।