देश में आजकल प्रदूषण एक अहम समस्या बनकर उभर रहा है। जिसके कारण एनजीटी ने दिल्ली एनसीआर में 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ियों और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों पर रोक लगा दी है। ऐसे में आने वाले समय में हमारी कारों के लिए भी खतरे की घंटी बज सकती है। तो इससे पहले जरूरी है कि आप अपनी कार से कैसे प्रदूषण को कम कर सकते हैं। ज्यादा न सही आप थोड़ा सहयोग तो कर ही सकते हैं।
सबसे पहले तो देख लें कि आपकी कार कितने साल पुरानी है अगर आपकी कार काफी पुरानी है तो आप कार को ले जाने से पहले थोड़ी देर स्टार्ट करके रखें। इससे कार का वॉर्मअप हो जाता है।
रेड लाइट पर इंजन को बंद कर दें। अगर कार नहीं चल रही है और सिर्फ इंजन चालू है तो प्रदूषण और ज्यादा होता है, खासकर डीजल कार में।
कार में फ्यूल ज्यादा रखना है या कम, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। हालांकि फ्यूल की क्वालिटी गाड़ी के एवरेज और पॉल्यूशन दोनों पर असर जरूर डालती है। हमेशा भरोसेमंद पेट्रोल पंप से ही तेल डलाएं।
कार का टायर प्रेशर सही मात्रा में रखें। आपकी कार के लिए सही टायर प्रेशर जानने के लिए ड्राइवर विंडो को खोलकर देखें तो वहां लिखा होता है।