{"_id":"5be686cfbdec226997413f82","slug":"harmanpreet-kaur-hitting-big-shots-to-avoid-unbearable-stomach-cramps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड शतक जमाने के दौरान इस दर्द से जूझ रही थीं कप्तान हरमनप्रीत कौर, अब खोला राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रिकॉर्ड शतक जमाने के दौरान इस दर्द से जूझ रही थीं कप्तान हरमनप्रीत कौर, अब खोला राज
Sat, 10 Nov 2018 12:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
harmanpreet kaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आम क्रिकेटर अगर असहनीय पेट की जकड़न से जूझ रहा हो तो वह ड्रेसिंग रूम लौटकर उसे ठीक करने में जुटता, लेकिन अगर बात हरमनप्रीत कौर की हो, तो पता चलता है कि दौड़ से बचने के लिए उन्होंने 8 लंबे-लंबे छक्के जड़ दिए।
2 of 5
harmanpreet kaur
बड़े मंच पर अपने प्रदर्शन के कारण अलग स्तर स्थापित करने वाली भारतीय कप्तान ने शुक्रवार को 51 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए और आईसीसी वर्ल्ड टी20 के उद्घाटन मैच में टीम को न्यूजीलैंड पर 34 रन की जीत दिलाई। हरमनप्रीत टी20 में शतक जमाने वाली भारत की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।
3 of 5
harmanpreet kaur
मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, 'कल मुझे थोड़ी पीठ दर्द की समस्या हो रही थी। आज सुबह मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। जब मैं मैदान पर आई तो थोड़ा निराश महसूस कर रही थी और पेट में जकड़न भी हो रही थी। जकड़न के कारण पेट दर्द बढ़ता गया और इससे हरमनप्रीत को विकेट के बीच दौड़ लगाने में काफी दिक्कतें भी हुईं। मगर उन्होंने एकदम अलग योजना तैयार की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
harmanpreet kaur
- फोटो : file photo
हरमनप्रीत ने कहा, 'शुरुआत में जब मैं दो रन दौड़ रही थी तब थोड़ी जकड़न हुई। फिजियो ने फिर मुझे दवाई दी, जिससे थोड़ा आराम हुआ। इसके बाद मैंने सोचा कि रन दौड़ने से ज्यादा अच्छा बड़े शॉट खेलने का विकल्प रहेगा क्योंकि आप जितना दौड़ेंगे, उतनी ही जकड़न बढ़ेगी। मैंने जेमिमा रॉड्रिग्स से कहा, अगर आप मुझे स्ट्राइक देंगी तो मैं बड़े शॉट्स खेलूंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
harmanpreet kaur
कौर ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की पारी खेली थी, जिसे महान पारियों में शुमार किया जाता है। उन्हें नहीं पता था कि वह टी20 में शतक जमाने वाली भारत की पहली महिला बल्लेबाज बनेंगी। कौर ने कहा, 'मैंने यह नहीं देखा कि कितने रन बना रही हूं। मेरी नजर इस पर थी कि मैच जीतने के लिए कितने रनों की जरूरत है क्योंकि न्यूजीलैंड के पास सोफी डेविन और सूजी बेट्स जैसे धाकड़ बल्लेबाज थे। हमें पता था कि 150 से कम का स्कोर बनाया तो मैच जीतना मुश्किल हो जाएगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।