हेलमेट को कोरोना वायरस से कैसे बचाएं? यह सवाल सुनने में आपको काफी अजीब लग सकता है, लेकिन कोरोना काल में यह सवाल आपके और आपके परिवार के लिए बहुत जरूरी है। दरअसल हम सब जानते हैं कि कोविड-19 बहुत तेजी से लोगों के बीच फैलता है। यानी अगर यह घर के एक सदस्य को हो जाए, तो पूरा परिवार भी इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आ सकता है। इसलिए जरूरी है कि घर के सभी सदस्य सुरक्षित रहें। दरअसल लॉकडाउन की समाप्ति के बाद अब देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके कारण कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। अनलॉक-1 से लोग घरों से बाहर काम के लिए निकल रहे हैं। भारत की एक बड़ी आबादी दो-पहिया वाहन से सवारी करती है। इन वाहनों पर बैठने वाले व्यक्ति को हेलमेट लगाना अनिवार्य है। इसलिए जितना जरूरी आपका कोरोना से बचना है, उतना ही जरूरी आपके हेलमेट का भी।
अपने हेलमेट को कोरोना वायरस से कैसे बचाएं? ये हैं 4 आसान तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट को करें सैनिटाइज
हेलमेट को इस्तेमाल करने से पहले इसे जरूर सैनिटाइज करें, चाहे फिर आप अपने घर से ही क्यों न निकल रहे हों। इसके अलावा घर से ऑफिस तक के बीच में जितनी बार भी हेलमेट उतारें, उसे पहनने से पहले सैनिटाइज करें। आपको नहीं पता कि किस जगह आपका हेलमेट संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ जाए। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।
हेलमेट को कैसे करें सैनिटाइज?
अब आप सोच रहे होंगे कि हेलमेट का सैनिटाइजेशन कैसे होता है? तो इसका सीधी सा जवाब है हेलमेट को पहनने से पहले इसके वाइजर (शीशे), बॉडी और चिन स्ट्रैप को एक कपड़े में सैनिटाइजर लगाकर पोंछ दें। बाजार में सैनिटाइजर स्प्रे भी मिलता है, जिसकी मदद से आप आसानी से स्प्रे कर सकते हैं।
हेलमेट को सुरक्षित जगह रखें
हेलमेट को सैनिटाइज करने के अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि आप हेलमेट को रख कहां रहे हैं? दरअसल कई लोग गाड़ी के हेंडल या फिर सीट के बगल में हेलमेट को लॉक कर देते हैं, अगर आप भी ऐसा करते थे तो अब मत कीजिए। इसके अलावा हेलमेट को किसी ऐसे रैक या आलमारी पर भी मत रखिए जहां कई लोग अपना सामान रख रहे हों। इसे अपने ऑफिस के टेबल के नीचे या फिर ऐसी जगह रखिए जहां यह कम लोगों के संपर्क में आए।
अपना हेलमेट किसी को न दें
अक्सर हम भाईचारे, दोस्ती-यारी या फिर जरूरत पड़ने पर अपनी बाइक और हेलमेट किसी और को दे देते हैं। लेकिन अब आप भूल कर भी ऐसा न करें। क्योंकि आपको नहीं पता कि सामने वाला इंसान कोरोना से संक्रमित है या नहीं। दूसरी बात सामने वाला व्यक्ति आपके हेलमेट को कहां ले जा रहा है या कहां रख रहा है यह आप नहीं जानते। ऐसे में अपना हेलमेट किसी और को न दें।