फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   How to find out difference between new and old car while buying from dealer where to find your vehicle identification number new car purchase car vin number india

नई कार बेचने के नाम पर कहीं डीलर न थमा दे पुरानी कार, ये टिप्स करेंगे ठगी से बचने में मदद

Thu, 02 Jul 2020 12:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 Jul 2020 12:03 PM IST
सार

नई कार खरीदना ज्यादातर लोगों के लिए जीवन में सबसे महत्वपूर्ण और बड़े फैसलों में से एक होता है। हालांकि यह मौका खुशी से भरा होना चाहिए, लेकिन कभी-कभी ग्राहक के लिए यह अनुभव काफी कड़वा साबित होता है, जबकि इसमें उनकी कोई गलती भी नहीं होती। यहां जानिए कुछ आसान टिप्स जो आपकी मदद कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How to find out difference between new and old car while buying from dealer where to find your vehicle identification number new car purchase car vin number india
Things to keep in mind while buying new car - फोटो : For Representation Only

विस्तार

आपको कैसे पता चलेगा कि डीलर आपको कहीं 6 महीने पुरानी कार तो नहीं बेच रहा है। या इससे भी बदतर स्थिति यह है कि वह आपको एक ऐसे कार बेच दे जो एक साल से ज्यादा पुरानी हो। यहां जानिए कुछ आसान से टिप्स जो आपको बचा सकते हैं बड़ी परेशानी से। 
विज्ञापन


नई कार खरीदना ज्यादातर लोगों के लिए जीवन में सबसे महत्वपूर्ण और बड़े फैसलों में से एक होता है। हालांकि यह मौका खुशी से भरा होना चाहिए, लेकिन कभी-कभी ग्राहक के लिए यह अनुभव काफी कड़वा साबित होता है, जबकि इसमें उनकी कोई गलती भी नहीं होती। कई बार कुछ डीलरों अपने पेंडिंग स्टॉक को बेच नहीं पाते और इसलिए, वे ग्राहक को नई बताकर पुरानी कार बेच देते हैं। कई खरीदार, जानकारी के अभाव में या सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के मीठे बोल और विनम्रता से धोखा का जाते हैं और आसानी से डीलर के जाल में फंस जाते हैं। ग्राहक को जब तक अपनी गलती का एहसास होता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और ज्यादातर मामलों में ग्राहक भुगतान कर चुके होते हैं। 
विज्ञापन

ऐसे बच सकते हैं धोखाधड़ी से
कई बार, धोखाधड़ी करने वाले डीलर और कार चोर पुरानी और चोरी की गई कारों को बेचने के लिए फर्जी कागजात बनाते हैं, और ग्राहकों को यूज्ड कार बताकर बेच देते हैं। इस तरह के जाल से बचने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप समझ लें कि कार के Vehicle Identification Number (VIN), व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर को कैसे डिकोड करना है। यह उतना मुश्किल भी नहीं है जितना कि आप इसे समझते होंगे। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहें हैं जिनकी मदद से आप अपनी कार के मैन्युफैक्चरिंग के समय का पता लगा सकते हैं और ये जानकारी आपको बहुत अधिक मानसिक और वित्तीय परेशानी से बचा सकते हैं। 
विज्ञापन

  • 1. हर कार में एक यूनिक नंबर होता है जिसे VIN (व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर) कहा जाता है, जिसका उपयोग उस महीने और वर्ष की पहचान करने के लिए किया जाता है जब वह मॉडल बनाया गया था। गाड़ी का VIN इंजन के करीब लिखा जाता है और यह 19 अक्षरों तक लंबा हो सकता है। आप इसे अपने आधार नंबर के बराबर मान सकते हैं, जो हर व्यक्ति के लिए यूनिक होता है और इसे डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन

  • 2. VIN एक अल्फान्यूमेरिक कोड है और आप इसे देखकर निर्माण का महीना और वर्ष नहीं बता सकते हैं। VIN को डिकोड करने के लिए अलग-अलग तरीके हैं क्योंकि हर ऑटो निर्माता VIN में गाड़ी की मैन्युफैक्चरिंग के समय को एम्बेड करने के लिए विभिन्न तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं। 

  • 3. कार कंपनियां वाहन निर्माण के महीने और वर्ष को अंग्रेजी वर्णमाला में बांट देते हैं। इस तरह से, अक्षर 'A' का इस्तेमाल वर्ष 2010 के लिए किया जाता है, जबकि 'Y' 2030 को दर्शाता है। यह ध्यान रखना होगा कि अक्षर 'I', 'O' और 'Q' का उपयोग VIN संख्या में नहीं किया जाता है। 

  • 4. इसी तरह, अक्षर 'A' जनवरी को दर्शाता है और दिसंबर के लिए 'M' का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आगे दी गई तालिका से आपको बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगी। 

 
महीने का कोड महीना 
A जनवरी
B फरवरी
C मार्च
D अप्रैल
E मई
F जून
G जुलाई
H अगस्त
J सितंबर
K अक्तूबर
L नवंबर
M दिसंबर

 
वर्ष का कोड वर्ष
A 2010
B 2011
C 2012
D 2013
E 2014
F 2015
G 2016
H 2017
J 2018
K 2019
L 2020
M 2021
N 2022
P 2023
R 2024
S 2025
T 2026
V 2027
W 2028
X 2029
Y 2030

गौरतलब है कि अलग-अलग कार निर्माता इन अक्षरों का अलग-अलग जगहों पर इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से, यह पता लगाने का कोई स्टैंडर्ड तरीका नहीं है कि VIN नंबर पर कौन सी जगह मैन्युफैक्चरिंग के वर्ष और महीने को दर्शाती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed