फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई कार खरीदते समय आपके साथ न हो धोखाधड़ी, ध्यान रखें ये जरूरी बातें

Thu, 25 Oct 2018 03:52 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
How to choose right car in less amount , know in details
new car

अगर कार खरीदने का मन बना रहें हैं तो थोड़ा संभल जाइए। अक्सर कार खरीदने का क्रेज इतना होता है कि बिना सोचे विचारे ही कार खरीद लेते हैं। उपभोक्ता अक्सर दूसरे लोगों की बातों पर यकीन कर कार खरीद लेते हैं कि अगर वह बोल रहा होगा तो सही ही होगा। लेकिन अक्सर ऐसा नहीं होता है। कार खरीदने से पहले अपनी जरूरतों और बजट का तो खास ख्याल रखना ही चाहिए साथ ही ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं जिन्हे हमे अनदेखा नहीं करना चाहिए।

How to choose right car in less amount , know in details
car sales man
सबसे पहले तय करें कि आप कार के लिए कितना खर्च कर सकते हैं। अगर आप हैचबैक कार लेने की सोच रहे हैं तो आपको समझना होगा कि हैचबैक कारों के मॉडल में मात्र 20-30 हजार का अंतर आ जाता है। इसलिए जरूरी है कि पहले सेल्समैन से इस पर बिना हिचके चर्चा करें। हर मॉडल और उसके फीचर के बारे में विस्तार से जानकारी लें और उनके बीच का फर्क समझें। इसके बाद अपनी जरूरत के फीचर को देखते हुए सही कार का चुनाव करें।
How to choose right car in less amount , know in details
second hand cars
कार खरीदने से पहले अपनी और परिवार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कार के साइज की पूरी जानकारी लें। अगर आपका परिवार छोटा है और आप शहर के मकसद से कार खरीदना चाहते हैं तो हैचबैक एक बेहतर विकल्प है। अगर आप सिर्फ सैर-सपाटे के मकसद से कार खरीदना चाहते हैं तो एसयूवी की जगह सैलून सेगमेंट कार को मौका दें। अगर आपका परिवार बड़ा है और सैर-सपाटे के शौकीन हैं तो एमयूवी सेगमेंट की कार आपके लिए बढ़िया रहेंगी। इसमें आप ज्यादा लोगों के साथ ज्यादा सामान भी ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to choose right car in less amount , know in details
car mileage
कार को खरीदने से पहले उसका माइलेज आंकना एक जरूरी काम है।आज के समय में एक कार कई इंजन में उपलब्ध होती है। जैसे वॉक्सवैगन पोलो दो अलग इंजन 1.2 और 1.6 लीटर में मौजूद है। बेहतर कार माइलेज को देखते हुए 1.2, 1.6 लीटर की तुलना में ज्यादा बढ़िया विकल्प है। वहीं अगर डीजल इंजन की बात करें तो पेट्रोल की तुलना में ज्यादा किफायती होता है। लेकिन डीजल इंजन लेना का फायदा तभी है जब आप 100 किमी का सफर तय करते हों। 
विज्ञापन
How to choose right car in less amount , know in details
car service
पुरानी कार अक्सर नई कारों की अपेक्षा ज्यादा सस्ती साबित होती हैं। क्योंकि पुरानी लॉन्च गाड़ियों के पार्ट्स आसानी से कम दामों पर उपलब्ध हो जाते हैं। उदाहरण के लिए मारुति की अल्टो को, आईटेन की तुलना में मेंटेन करना ज्यादा आसान है। इसलिए कार का चुनाव करने से पहले कंपनी द्वारा दी जा रही फ्री मेंटिनेंस स्कीमों को भी ध्यान में रखना चाहिए। कई कंपनियां फ्री सर्विसिंग जैसी स्कीम चलाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed