फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी ईएमआई पर घर ले जाएं Honda का ये स्कूटर और मोटरसाइकिल, 95 फीसदी तक लोन भी

Mon, 20 Jul 2020 05:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2020 05:46 PM IST
सार

ग्राहक 3 महीनों तक 50 प्रतिशत ईएमआई का भुगतान करके नई होंडा एक्टिवा 6 जी और शाइन खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
honda scooters offers honda activa 6g honda shine 50 percent emi offer idfc first bank hdfc bank
Honda Activa 6G - फोटो : For Reference Only
देश में महामारी के बीच दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री में रिकॉर्ड गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में बिक्री को बढ़ाने के लिए वाहन निर्माता आकर्षक पेमेंट ऑप्शंस पेश कर रहे हैं। ग्राहकों को शोरूम में वापस लाने के लिए Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया) अपने नई स्कूटर्स की खरीद पर कई स्पेशल स्कीम्स लेकर आई है। इसके लिए कंपनी ने IDFC फर्स्ट और HDFC बैंक के साथ एक समझौता किया है। ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए SBI क्रेडिट कार्ड के साथ भी स्कीम पेश की गई है। 
honda scooters offers honda activa 6g honda shine 50 percent emi offer idfc first bank hdfc bank
Honda CB Shine SP125 - फोटो : For Reference Only
कौन आवेदन कर सकता है?
बैंक उन सभी को लोन देगा, जो एकमुश्त खरीदना चाहते हैं या लोन लेना चाहते हैं। आईडीएफसी फर्स्ट और एचडीएफसी बैंक से फाइनेंस कराने वाले खरीदारों के लिए, ग्राहक को पहले तीन महीनों के लिए ईएमआई की केवल आधी राशि का भुगतान करना होगा। इसके बाद पूरी ईएमआई देनी होगी। इसमें लोन की अवधि 36 महीनों की होगी। इसके अलावा, बैंक  पात्र ग्राहकों को प्रदान करेगा। जो खरीदार क्रेडिट कार्ड के साथ बाइक खरीदने का विकल्प चुनते हैं, उन्हें भी कुछ लाभ होंगे। 
honda scooters offers honda activa 6g honda shine 50 percent emi offer idfc first bank hdfc bank
Honda Activa 6G - फोटो : For Reference Only
95 फीसदी लोन की भी सुविधा
इसके अलावा इन बैंकों से होंडा के दोपहिया वाहन खरीदने के लिए 95 फीसदी तक का लोन भी लिया जा सकता है। हालांकि, बैंक ने 95 फीसदी तक लोन देने के लिए कुछ मानक तय किए गए हैं। इसे पूरा करने वाले खरीदारों को ही इसका लाभ मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
honda scooters offers honda activa 6g honda shine 50 percent emi offer idfc first bank hdfc bank
Honda CB Shine SP 125 BS6 - फोटो : honda2wheelersindia
5 फीसदी कैशबैक मिलेगा
एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर किसी भी होंडा टू व्हीलर की खरीदार पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। हालांकि कुछ चुनिंदा कंपनी डीलरों के यहां ही इस योजना का लाभ उठाया जा सकेगा। यह ऑफर सभी स्थानीय रूप से बनाए गए मॉडलों पर ही मान्य है। जिसमें होंडा एक्टिवा 6G, Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी), Shine (शाइन), SP125 (एसपी125), Livo (लिवो), CD110 Dream (सीडी100 ड्रीम), Activa 125 (एक्टिवा 125), Dio (डिओ) और Grazia (ग्राजिया) शामिल हैं। 
विज्ञापन
honda scooters offers honda activa 6g honda shine 50 percent emi offer idfc first bank hdfc bank
CB Shine - फोटो : For Reference Only
होंडा ने शुरू किया प्रोडक्शन
मार्च के आखिरी हफ्ते में भारत में लॉकडाउन लागू किया गया था। जिसके बाद HMSI डीलरशिप ने 4 मई से फिर से काम शुरू किया। कंपनी ने मानेसर (हरियाणा), नरसापुरा (कर्नाटक), तपुकरा (राजस्थान) और विट्ठलपुर (गुजरात) में अपने प्लांट में उत्पादन शुरू किया। फिर से प्लांट खोलने के बाद, ऑटो निर्माता ने चार नए बीएस6 मॉडल लॉन्च किए, जिसमें CD 110 Dream (सीडी 110 ड्रीम), Grazia 125 (ग्राजिया 125), 2020 Africa Twin (2020 अफ्रीका ट्विन) और Livo (लिवो) शामिल हैं। जिसके बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में कुल नौ मॉडल हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed