फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Jazz 2020 भारत में लॉन्च, जानें कितनी है कीमत, मिलेंगे इलेक्ट्रिक सनरूफ और पैडल शिफ्टर जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स

Wed, 26 Aug 2020 01:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 26 Aug 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
honda jazz 2020 bs6 launched in india know price features engine specifications and all details
Honda Jazz BS6 2020 - फोटो : Honda
Honda Cars India Ltd (HCIL), होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Honda Jazz 2020 (होंडा जैज 2020) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। नई होंडा Jazz को नए लुक, प्रीमियम स्टाइल, एक नए फ्लैगशिप ग्रेड Jazz ZX और सेगमेंट लीडिंग फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। शानदार डिजाइन के साथ, नई Jazz अपने मॉडर्न स्पोर्टी स्टाइल, एयरोडायनामिक क्षमता, क्लास-लीडिंग कैबिन-स्पेस, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स की फुल रेंज के साथ उतारी गई है। नई Jazz लाइन-अप में एक नया फ्लैगशिप ग्रेड ZX को शामिल किया गया है। जानिए इस कार की सारी डिटेल्स और कीमत। 
honda jazz 2020 bs6 launched in india know price features engine specifications and all details
Honda Jazz BS6 2020 - फोटो : Honda
नई जैज का एक्सटीरियर
एक्सटीरियर डिजाइन के मामले में, नई होंडा Jazz कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आती है, जिसमें न्यू क्रोम एसेंचुएटेड हाई ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, डीआरएल के साथ नई एलईडी हेडलैम्प (इनलाइन शेल) के साथ एडवांस्ड एलईडी पैकेज, नए एलईडी फॉग लैम्प, सिग्नेचर रियर एलईडी विंग लाइट और नए तरह से डिजाइन किए गए फ्रंट और रियर बम्पर्स शामिल हैं। नई Jazz का सबसे खास फीचर है नया पेश किया गया सेगमेंट एक्सक्लूसिव 'वन टच इलेक्ट्रिक सनरूफ', जो प्रीमियम हैचबैक में एक नया ट्रेंड सेट करेगी। 
honda jazz 2020 bs6 launched in india know price features engine specifications and all details
2020 Honda Jazz - फोटो : Honda
फीचर्स
नई Jazz का इंटीरियर एक सुपर स्पेसियस, प्रीमियम और आरामदायक कैबिन प्रदान करता है, जो अपनी श्रेणी में सबसे बड़ा है। यह उपभोक्ताओं को एडवांस्ड इंटीरियर इक्विपमेंट और कम्फर्ट फीचर्स जैसे क्रूज कंट्रोल, टचस्क्रीन पैनल के साथ ऑटो एसी, एलसीडी डिस्प्ले और ईको असिस्ट एम्बिएंट रिंग्स के साथ मल्टी इंफोर्मेशन कॉम्बी मीटर, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो, टेलीफोनी और वॉयस कंट्रोल्स, व्हाइट और रेड कलर में वन पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन और कीलेस रिमोट के साथ होंडा स्मार्ट की सिस्टम की पेशकश करती है। नई Jazz एक बहुत सुविधाजनक और बड़े 354 लीटर कार्गो स्पेस के साथ आती है, जो अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
honda jazz 2020 bs6 launched in india know price features engine specifications and all details
2020 Honda Jazz - फोटो : Honda
इंजन 
नई Jazz के मैनुअल और 7 स्पीड सीवीटी (Continuously Variable Transmission) दोनों वेरिएंट्स में होंडा के बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले 1.2 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। यह इंजन 6000 rpm पर 90 PS का पावर और 4800 rpm पर 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह होंडा के एडवांस्ड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है, जो टेस्ट आंकड़ों के मुताबिक 16.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। नई Jazz का ऑटोमैटिक वेरिएंट अर्थ ड्रीम्स टेक्नोलॉजी सीरीज के होंडा के एडवांस्ड सीवीटी टेक्नोलॉजी के साथ आता है, और यह 17.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। नई Jazz अपने सेगमेंट में अकेली ऐसी कार है, जो ड्राइविंग के शानदार अनुभव के लिए शिफ्ट को कंट्रोल करने के लिए सीवीटी वेरिएंट्स में रेस इन्सपायर्ड स्टीयरिंग व्हील माउंटेड पैडल शिफ्टर्स से लैस है। Jazz का सीवीटी वेरिएंट सबसे लोकप्रिय वेरिएंट है और पिछले साल Jazz की कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी लगभग 70 फीसदी थी। 
विज्ञापन
honda jazz 2020 bs6 launched in india know price features engine specifications and all details
2020 Honda Jazz Sunroof - फोटो : Honda
फीचर्स 
नई Jazz की खूबसूरती और सुविधा को बढ़ाने के लिए इसमें एक एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम डिजीपैड 2.0 को जोड़ा गया है, जो आसान और स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है। 17.7 सेमी एडवास्ंड टचस्क्रीन ऑडियो, वीडियो और नेवीगेशन सिस्टम एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, नए लॉन्च हुए वेबलिंक के जरिये आसान स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें कई एडवांस्ड फंक्शन जैसे वॉयस कमांड, मेसैज, ब्लूटूथ हैंड्सफ्री टेलीफोनी व ऑडियो और वायरलेस इंफ्रारेड रिमोट भी मिलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed