{"_id":"5f117d1d8ebc3e63687ea4c8","slug":"honda-forza-350-price-in-india-new-honda-forza-350-know-price-engine-features-of-this-maxi-scooter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda Forza 350 लॉन्च, जानें इस मैक्सी-स्कूटर में क्या है खास, कीमत और फीचर्स डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Honda Forza 350 लॉन्च, जानें इस मैक्सी-स्कूटर में क्या है खास, कीमत और फीचर्स डिटेल्स
Fri, 17 Jul 2020 03:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 17 Jul 2020 03:58 PM IST
सार
- Honda Forza 350 को दो वेरिएंट्स- Standard (स्टैंडर्ड) और Touring (टूरिंग) में पेश किया गया है।
- Forza 350 स्कूटर में CVT ट्रांसमिशन मिलता है।
विज्ञापन
Honda Forza 350
- फोटो : Honda
विस्तार
Honda ने अपने मैक्सी-स्कूटर Forza 350 को थाईलैंड के बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने Honda Forza 350 को दो वेरिएंट्स- Standard (स्टैंडर्ड) और Touring (टूरिंग) में पेश किया है। Forza 350 Standard वर्जन की थाइलैंड में कीमत 1,73,500 बाट (लगभग 4.16 लाख रुपये) और Forza 350 Touring वर्जन की थाइलैंड में कीमत 1,82,900 बाट (लगभग 4.35 लाख रुपये) है। स्कूटर के इन दोनों वर्जन में फर्क यह है कि टूरिंग वेरिएंट में टॉप बॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है।
विज्ञापन
लुक और डिजाइन
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने हाल ही में भारतीय बाजार में Forza 300 मैक्सी स्कूटर की 4 यूनिट बेच दी थी। इसके साथ ही होंडा मिड-साइज प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में उतरने वाली देश की पहली कंपनी बन गई। Forza 350 स्कूटर Forza 300 का रिप्लेसमेंट है। पहली नजर में, नई होंडा फोर्जा 350 दिखने में पुराने मॉडल जैसा ही दिखता है, लेकिन इसमें नए कलर ऑप्शंस मिलते हैं। लेकिन यह फिर भी काफी आकर्षक लग रहा है, खास तौर से फ्रंक लुक में। साइड प्रोफाइल से इसकी लंबाई, लंबे व्हीलबेस और स्टेप्ड सीट नजर आते हैं। इसमें मैक्सी-स्कूटर की सारी विशेषताएं हैं। स्कूटर का वजन 185 किलोग्राम है, जो पहले के मुकाबले 2 किलोग्राम ज्यादा है। नए स्कूटर का ग्राउंड क्लियरेंस 147mm और इसकी फ्यूल टैंक कपैसिटी 11.7-लीटर है। फोर्जा 300 की तुलना में नए स्कूटर का ग्राउंड क्लियरेंस 3mm और फ्यूल टैंक क्षमता 0.2-लीटर ज्यादा है। सीट की ऊंचाई पहले की तरह 780mm है।

फीचर्स
Forza 350 में की फीचर्स दिए गए हैं। इस मैक्सी स्कूटर में इलेक्ट्रिकली अजस्टेबल विंडस्क्रीन दिया गया है जो 150 मिमी तक उठाया जा सकता है। स्कूटर में एलईडी लाइट्स, कीलेस इग्निशन, डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और यूएसबी चार्जर दिया गया है। इसमें फोन रखने के लिए जगह दी गई है, साथ ही पानी की बोतल भी रखी जा सकती है। स्टोरेज की बात करें तो लंबी सीट के नीचे एक बड़ा बिन दिया गया है जिसमें दो हेलमेट रखने के लिए पर्याप्त जगह है।

इंजन
Forza 350 स्कूटर में 329.6cc, सिंगल-सिलिंडर, 4-वॉल्व, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। नई स्कूटर में मिलने वाले इंजन में Forza 300 स्कूटर के 279cc इंजन की तुलना में 50cc ज्यादा क्षमता है। 279cc वाला इंजन 25.1hp का पावर और 27.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Forza 350 स्कूटर में मिलने वाले पावर और टॉर्क डिटेल्स की जानकारी सामने नहीं आई है। होंडा के मुताबिक नया स्कूटर पुराने मॉडल की तुलना में अधिक पावर देगा। नए स्कूटर में CVT ट्रांसमिशन मिलता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Forza 350 स्कूटर के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन अजस्टेबल शॉक अब्जॉर्बर्स सस्पेंशन दिए गए हैं। स्कूटर में 15-इंच का फ्रंट व्हील और 14-इंच का रियर व्हील दिया गया है। स्कूटर में ड्यूल-चैनल एबीएस के साथ दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

लॉन्चिंग
Honda Forza 350 को अभी थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। होंडा ने एलान किया था कि Forza 300 का BS6 वेरिएंट वित्त वर्ष 2021 में लॉन्च किया जाएगा। अब यह समय के साथ पता चल सकेगा कि होंडा भारत में Forza 350 को उतारेगी या Forza 300 के BS6 वेरिएंट को पेश करेगी।