फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज भी BMW-AUDI को टक्कर देती हैं ये लग्जरी कारें, ओल्ड कार मार्केट में मिल रही सस्ते में

Wed, 20 Mar 2019 04:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 20 Mar 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
Honda Civic to Mitsubishi Pajero, these cars are available in old car market at affordable prices
Old Car sellers
यूज्ड कार मार्केट में फिर से रौनक लौट रही है। लोग नई कारें खरीदने की बजाय पुरानी कारें खरीदने पर तरजीह दे रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक 2018 में 40 लाख पुरानी कारें बिकीं, जबकि मात्र 36 लाख नई कारें ही बिक पाईं। वहीं मार्च में ज्यादा डिस्काउंट मिलने के चलते लोग जल्दबाजी में क्रूज-सिविक जैसी पुरानी कारें बेच रहे हैं। ये कारें आज भी BMW और AUDI को टक्कर देती हैं। आइए जानते हैं कि इन कारों के बारे में...

 

शेवरले क्रूज

Honda Civic to Mitsubishi Pajero, these cars are available in old car market at affordable prices
Chevrolet Cruze-1

शेवरले क्रूज इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल डीजल कार है। लेकिन अपने ब्रांडनेम के कारण ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाई। वहीं ओल्ड कार बाजार में कई शेवरले क्रूज बेहद सस्ते में उपलब्ध हैं। क्रूज के सस्ते में बिकने की वजह है कि शेवरले ने भारतीय कार बाजार से जाने का एलान कर दिया है। लेकिन शेवलरे अपने सर्विस सेंटर्स के जरिए किफायती कीमतों में कारों की सर्विस करती रहेगी। 2010 मॉडल की पुरानी शेवरले क्रूज साढ़े तीन लाख से 5 लाख तक में मिल रही है।
 

होंडा सिविक

Honda Civic to Mitsubishi Pajero, these cars are available in old car market at affordable prices
2012 honda civic

होंडा ने 2013 में आठवीं पीढ़ी की सिविक को बंद करने से पहले तकरीबन 50 हजार सिविक कारें बेची थीं। वहीं अभी हाल ही में दसवीं पीढ़ी की सिविक लॉन्च हुई है, जिसके चलते पुरानी पीढ़ी की सिविक की कीमतों में तेजी से गिरावट आई है। लेकिन पुरानी सिविक की डिमांड अभी भी बनी हुई है। हालांकि आठवीं पीढ़ी की सिविक केवल पेट्रोल में आती थी। वहीं नई सिविक पेट्रोल और डीजल दोनों में लॉन्च की गई है। पुरानी कार बाजार में 7 से 10 साल पुरानी सिविक ढाई से साढ़े चार लाख रुपये में बेहद आसानी से मिल रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओल्ड जेनरेशन होंडा सिटी

Honda Civic to Mitsubishi Pajero, these cars are available in old car market at affordable prices
Honda City 2012

होंडा सिटी भारतीय बाजार के लिए शुरू से ही लीजेंड रही है। होंडा की बेस्ट सेलिंग कारों में शामिल 21 साल बाद भी सिटी का जलवा और क्रेज बरकरार है। होंडा ने चौथी पीढ़ी की नई सिटी 2014 में लॉन्च की थी, लेकिन तीसरी पीढ़ी की सिटी आज भी दमदार दिखती है। 2012 के आसपास की सिटी की खासियत यह है कि इसमें ऑरिजनल जैपनीज पेट्रोल इंजन आता था। वहीं तीसरी की पीढ़ी की सिटी बेहद सस्ते में दो से ढाई लाख रुपये में मिल जाती है।  
 

विज्ञापन

होंडा अकॉर्ड

Honda Civic to Mitsubishi Pajero, these cars are available in old car market at affordable prices
होन्डा अकॉर्ड हायब्रिड - फोटो : self

होंडा अकॉर्ड होंडा की आइकोनिक कारों में से एक रही है। होंडा ने अकॉर्ड को 2001 में लॉन्च किया था, जिसके बाद इसकी दूसरी और तीसरी पीढ़ी की होंडा अकॉर्ड को लॉन्च किया गया। वहीं हाईब्रिड अकॉर्ड को 2016 में लॉन्च किया गया। हालांकि तीसरी पीढ़ी की अकॉर्ड को 2014 में बाजार से हटा दिया गया था और नई अकॉर्ड आने में दो साल का वक्त लगा। वहीं लग्जरी के मामले में अकॉर्ड लाजवाब है। आज भी 2008 लेकर 2014 तक की अकॉर्ड 2 से 4 लाख में मिल जाती हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed