{"_id":"600185048978d03c362a6834","slug":"honda-city-2020-sales-in-india-honda-city-sales-figures-2020-honda-city-2020-key-features-all-new-honda-city-2020-interior-5th-generation-honda-city-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda City की होती है बंपर बिक्री, 2020 में सेगमेंट की रही नंबर वन कार, जानें खासियतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Honda City की होती है बंपर बिक्री, 2020 में सेगमेंट की रही नंबर वन कार, जानें खासियतें
Fri, 15 Jan 2021 05:35 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 15 Jan 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Honda City 2020
- फोटो : Honda
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) का भारत में सबसे सफल मॉडल Honda City (होंडा सिटी) कैलेंडर वर्ष 2020 के दौरान मिड-साइज सेडान कार सेगमेंट में बिक्री के मामले में नंबर वन रही। जनवरी से दिसंबर 2020 तक कंपनी ने कुल 21,826 यूनिट्स होंडा सिटी कारों की बिक्री की। होंडा की भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाले कार मॉडल होने की विरासत के साथ, ऑल न्यू 5th जेनरेशन सिटी को जुलाई 2020 में लॉन्च किया गया था। अब एक बार फिर इस कार ने अपने प्रीमियम डिजाइन, तकनीकी कौशल, बेजोड कंफर्ट, बेहतर सुरक्षा और कनेक्टिविटी के साथ बेंचमार्क को और ऊंचा उठा दिया है। दिसंबर 2020 के दौरान अपने सेगमेंट में होंडा सिटी की बाजार हिस्सेदारी 41 फीसदी थी।
Honda City 2020 5th Generation
- फोटो : Honda
होंडा सिटी न केवल इस सेगमेंट में बिक्री के मामले में सबसे आगे रही है, वहीं यह कार मिड साइज सेडान सेगमेंट की कुल ग्रोथ में भी योगदान दे रही है। जुलाई में ऑल न्यू 5th जनरेशन सिटी के लॉन्च के बाद दिसंबर 2020 तक इस सेगमेंट की ग्रोथ 10% दर्ज की गई। जुलाई से दिसंबर 2020 तक इस सेगमेंट में कुल बिक्री 45,277 इकाई रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 41,122 इकाई कारों की बिक्री हुई थी। जुलाई-दिसंबर 2020 की अवधि में कुल 17,347 यूनिट होंडा सिटी कारों की बिक्री हुई है।
2020 Honda City LED Headlamps
- फोटो : Honda
इस प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए श्री राजेश गोयल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं डायरेक्टर—मार्केटिंग एवं सेल्स, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने कहा, "सिटी ब्रांड भारत में होंडा का पर्याय बन गया है। लगातार खुद को और बेहतर बनाते हुए, होंडा सिटी की हर जनरेशन ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नई तकनीक और बेहतर सुविधाएं प्रदान की हैं। इसी क्रम में इस कार ने क्वालिटी का एक नया बैंचमार्क और विश्वास हासिल किया है। पिछले साल जुलाई में 5th जनरेशन होंडा सिटी के लॉन्च ने चुनौतीपूर्ण समय होने के बावजूद मिड साइज सेडान सेगमेंट को बेहद जरूरी प्रोत्साहन दिया। हम अपने ग्राहकों के प्रति अपना आभार प्रकट करना चाहते हैं जिन्होंने सिटी ब्रांड पर अपने प्यार बनाए रखा है और इस मॉडल के मालिक होने का गौरव अनुभव किया है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
New 2020 Honda City
- फोटो : Honda (For Reference Only)
ऑल-न्यू होंडा सिटी भारत में सेडान के लिए बेंचमार्क है। यह मॉडल वास्तव में इंजीनियरिंग का एक अजूबा है। यह कार आधुनिक युग के ग्राहकों को तेजी से अपनी ओर आकर्षित करती है और इसकी स्टाइल, पर्फोर्मेंस, स्पेस, कम्फर्ट, कनेक्टिविटी और सुरक्षा तक, इसकी हर डिटेल सबसे बेहतर होने का अहसास कराती है। ऑल न्यू 5th जनरेशन होंडा सिटी अपने सेगमेंट की सबसे लंबी और चौड़ी सेडान है।
विज्ञापन
Honda City 2020
- फोटो : Honda
पेट्रोल वर्जन में VTC के साथ नए पेश किए गए 1.5L i-VTEC DOHC इंजन और रिफाइंड 1.5L i-DTEC डीजल इंजन एक दमदार पर्फोर्मेंस और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करते हैं। एलेक्सा रिमोट क्षमता के साथ 5th जनरेशन सिटी भारत की पहली कनेक्टेड कार है। इसके साथ ही यह नेक्स्ट जनरेशन होंडा कनेक्ट के साथ टेलीमैटिक्स कंट्रोल यूनिट से लैस है। यह 5 साल की मुफ्त सदस्यता और 32 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स के साथ सभी ग्रेड की कारों में स्टैंडर्ड पेशकश के रूप में प्रदान की गई है।