अधिकृत होंडा डीलरशिप बिलकुल ब्रांड-न्यू और बिना बिके हुए स्कूटर और मोटरसाइकिलों को भारी छूट के साथ बेच रही हैं। देशभर में नए बीएस6 ईंधन उत्सर्जन नियम एक अप्रैल 2020 से लागू हो गए हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में एक अपील के बाद कुछ नियमों और शर्तों के तहत बीएस4 मॉडल को बेचने में कुछ समयसीमा की छूट मिल गई थी। सभी शोरूम को लॉकडाउन खत्म होने के बाद 10 दिनों के भीतर बीएस4 स्टॉक का केवल 10 फीसदी बेचने की अनुमति है।
2 of 5
honda dio
- फोटो : Social
कुछ डीलरशिप के पास बीएस4 दोपहिया वाहनों का कुछ स्टॉक बचा गया है, इसलिए वे इन मॉडलों पर भारी छूट दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पानीपत के एक डीलर एलएच होंडा अपने बचे हुए बीएस4 टूव्हीलर्स पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। यह डीलरशिप अपने BS4 मॉडल पर 20,000 रुपये तक की छूट दे रही है। चूंकि स्टॉक सीमित हैं, इसलिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ग्राहकों को गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी।
पानीपत की यह डीलरशिप इन बाइक की खरीद पर फाइनेंस की सुविधा भी दे रही है। बुकिंग के साथ ही भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकता है। वाहन की डिलीवरी स्थानीय सरकार के मानदंडों के अनुरूप सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े उपायों को अपनाते हुए की जाएगी।
4 of 5
Honda CLIQ
- फोटो : Amar Ujala
डीलरशिप ने कहा कि जो लोग स्कूटर खरीदने के इच्छुक हैं, वे उनके साथ मोबाइल नंबर 7876767800 पर संपर्क कर सकते हैं। डीलरशिप के इस ऑफर के तहत नई Honda Activa 5G (होंडा एक्टिवा 5 जी), Dio (डियो), Cliq (क्लिक), Navi (नवी), CD110 (सीडी110) और Shine SP (शाइन एसपी) वाहन उपलब्ध हैं। ये स्कूटर और मोटरसाइकिल जीरो किलोमीटर चली हुई हैं। लॉकडाउन के कारण, कई कार और बाइक डीलर के पास बीएस4 स्टॉक का बिना बिका हुआ स्कॉक बचा है, जिसे वे अब छूट के साथ बेच रहे हैं।
5 of 5
Honda CB Shine SP 125 BS6
- फोटो : honda2wheelersindia
संक्रमण की वजह से फैली महामारी को देखते हए डीलरशिप लॉकडाउन के बाद बंद कर दिए गए थे और समयसीमा से आगे इन्हें नहीं बेचा जा सकता है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) लॉकडाउन के बाद अपने उत्पादन कार्यों को खोलने के लिए सतर्क है।