{"_id":"5e5b72a98ebc3ef3ef12a1e6","slug":"honda-activa-6g-features-mileage-honda-activa-6g-deluxe-features-honda-activa-6g-all-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए Honda Activa 6G में मिलते हैं कार जैसे फीचर्स, माइलेज भी पहले से ज्यादा, जानें सबकुछ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नए Honda Activa 6G में मिलते हैं कार जैसे फीचर्स, माइलेज भी पहले से ज्यादा, जानें सबकुछ
Mon, 02 Mar 2020 03:08 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 02 Mar 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa 6G
- फोटो : social media
देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Honda Activa (होंडा एक्टिवा) के न्यू जेनरेशन स्कूटर को कंपनी ने बिलकुल नए अंदाज और तेवर के साथ न्यू लुक और स्टाइल के साथ भारतीय बाजार में उतार दिया है। Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपने पॉपुलर मोटर स्कूटर Honda Activa 5G का नेक्सट जेनेरेशन मॉडल Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) 15 जनवरी को लांच किया था। कंपनी ने इस स्कूटर में इतने सारे नए फीचर्स और सुविधाएं दी हैं कि इससे दोपहिया श्रेणी के वाहनों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होगी। आइए जानते हैं नए स्कूटर Honda Activa 6G की खासियतों के बारे में।
Honda Activa 6G
- फोटो : Honda
नया डिजाइन
नई Honda Activa 6G के डिजाइन में भी कई बदलाव हुए हैं। नए स्कूटर में एप्रॉन दिया गया है, जो इसे पहले की तुलना में बिल्कुल नया लुक और स्टाइल देता है। साइड पैनल को मामूली बदलाव किए गए हैं। इसमें एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलैंप, नई बड़ी टेललाइट मिलेगी। पिछले हिस्से में एक अतिरिक्त फ्यूल फिलर कैप दी गई है। इन बदलावों से नई Honda Activa 6G पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश बनाता है।
होंडा एक्टिवा 6G
- फोटो : Social
इंजन
नए Honda Activa 6G में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109cc का इंजन है। इस नए इंजन में कार्ब्युरेटर की जगह FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) दी गई है। Honda Activa 6G का इंजन 8,000 rpm पर 7.68 bhp का पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। हालांकि पुराने मॉडल 5G की तुलना में 6G का पावर थोड़ा कम है। पुराने मॉडल Activa 5G का BS4 इंजन 7.96hp का पावर पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Activa 6G
माइलेज
Honda का दावा है कि Activa 6G में Activa 5G की तुलना में 10 फीसदी अधिक माइलेज मिलेगा। कंपनी का दावा है कि नई एक्टिवा 6जी का औसत माइलेज 55 से 60 किलोमीटर होगा।
विज्ञापन
Honda Activa 6G
- फोटो : social media