फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SUV जितनी पावरफुल बाइक : 2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV की फिर शुरू हुई बुकिंग, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 06 Sep 2021 07:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 06 Sep 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Hero MotoCorp starts next batch booking of 2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV adventure touring motorcycle
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
2021 Harley Davidson Pan America 1250 Adventure Bike next batch Booking Starts In India : दुनिया की और देश की भी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) अब भारत में अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) की मोटरसाइकिलों की बिक्री करेगी। हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में Harley-Davidson Pan America 1250 (हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका 1250) एडवेंचर टूअरर बाइक के अगले बैच की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि अन्य 13 हार्ले मॉडल और आगामी Sportster S (स्पोर्टस्टर एस) बाइक की बुकिंग भी चालू है। हार्ले-डेविडसन ने इस साल अप्रैल में देश में 2021 Pan America 1250 ADV को 16.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। दमदार इंजन और शानदार लुक वाली Pan America 1250 ADV बाइक को कंपनी ने बिलकुल नए अवतार में उतारा है। इस बाइक के साथ कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की है। 
Hero MotoCorp starts next batch booking of 2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV adventure touring motorcycle
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
आकर्षक फीचर्स
बाइक के दोनों वेरिएंट्स में एक जैसे इंजन का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन दोनों बाइक में फर्क करने के लिए इनमें अलग-अलग इक्यूपमेंट और फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि कुछ फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं जो दोनों वेरिएंट्स में मौजूद हैं। इनमें फुल LED लाइटिंग, ब्लूटूथ इनेबल्ड 6.8 इंच कलर TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले और यूएसबी सी-टाइप आउटलेट्स शामिल हैं। 
Hero MotoCorp starts next batch booking of 2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV adventure touring motorcycle
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
पहली बार मिला यह फीचर
बाइक के टॉप वेरिएंट Pan America 1250 स्पेशल में कुछ फीचर्स एक्सट्रा मिलते हैं। इसमें प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिकली एड्जेस्टेबल सेमी एक्टिव सस्पेंशन सेटअप, सेंटर स्टैंड, हीटेड ग्रिप्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), स्टीयरिंग डैंपर फीचर्स दिए गए हैं। इस अलावा इस बाइक में पहली बार एक ऐसा फीचर भी दिया गया है जो 'इंडस्ट्री-फर्स्ट' है यानी ऑटो उद्योग में किसी बाइक में पहली बार मिला है। वह यह है कि इस बाइक में एडॉप्टिव राइड हाइट सिस्टम जैसा फीचर मिलता है। हालांकि यह ऑप्शनल फीचर है। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी ऐसा ही एक फीचर जो प्रीमियम कारों में ही मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero MotoCorp starts next batch booking of 2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV adventure touring motorcycle
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
बाइक में मिलते हैं 5 ड्राइविंग मोड्स
बाइक के स्टैंडर्ड मॉडल में 5 राइडिंग मोड्स - रोड, स्पोर्ट, रेन, ऑफ-रोड और ऑफ-रोड प्लस मिलते हैं। इनमें से चार प्री-प्रोग्राम मोड्स हैं जबकि एक कस्मट मोड है जिसे बाइक राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकता है। वहीं टाप वेरिएंट स्पेशल में दो राइडिंग मोड्स एक्सट्रा मिलते हैं। 
विज्ञापन
Hero MotoCorp starts next batch booking of 2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV adventure touring motorcycle
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
बेहद पावरफुल इंजन
Pan America 1250 ADV बाइक के दोनों वेरिएंट्स में 1,252cc का रिवोल्यूशन मैक्स 1250 इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,000 rpm पर 150 bhp का पावर और 6,750 rpm पर 127 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। पावर के लिहाज से यह इतनी पावरफुल बाइक है कि भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ एसयूवी कारों का इंजन इतना पावर जेनरेट करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed